• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने वालपुर क्षेत्र को दी विकास कार्यों की नई सौगात , डीपी का लोकार्पण , साइकिल वितरण एवं सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन ।

आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने वालपुर क्षेत्र को दी विकास कार्यों की नई सौगात , डीपी का लोकार्पण , साइकिल वितरण एवं सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आज कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने वालपुर क्षेत्र के प्रवास के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने वालपुर में विद्युतीकरण कार्य के अंतर्गत स्थापित विद्युत डीपी का लोकार्पण किया, हायर सेकेंडरी स्कूल वालपुर में विद्यार्थियों को साइकिलों का वितरण किया तथा वालपुर निचला फलिया से कुकड़िया होते हुए बेहड़वा तक बनने वाले महत्वपूर्ण सड़क मार्ग का भूमिपूजन किया । तीनों ही कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीण , विद्यार्थी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।

फोटो 2

विद्युतीकरण कार्य के तहत डीपी का लोकार्पण :- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने वालपुर में विद्युतीकरण कार्य के अंतर्गत स्थापित डीपी का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की सुविधा को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है । विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ होने से ग्रामीणों को घरेलू उपयोग के साथ – साथ कृषि , शिक्षा और अन्य आवश्यक कार्यों में भी सुविधा मिलेगी । लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री चौहान ने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए विकास कार्यों की जानकारी ली तथा विद्युत सुविधाओं को लेकर स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं को भी जाना ।

फोटो 3

विद्यार्थियों को वितरित की साइकिलें :- इसके बाद कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने एचएसएस स्कूल वालपुर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइकिलों का वितरण किया । साइकिल मिलने से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों से विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों को स्कूल तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी । इस अवसर पर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए मंत्री श्री चौहान ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है । उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने क्षेत्र एवं परिवार का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया ।

855.99 लाख रुपये की लागत से बनेगा 7 किलोमीटर लंबा सड़क मार्ग :- प्रवास के दौरान कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने वालपुर निचला फलिया से कुकड़िया होते हुए बेहड़वा तक सड़क मार्ग के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। लगभग 7 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण पुलिया सहित कुल 855.99 लाख रुपये की अनुमानित लागत से किया जाएगा । इस सड़क के निर्माण से वालपुर , बेहड़वा , कुकड़िया एवं टेमला सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी , सड़क निर्माण होने के बाद ग्रामीणों को मुख्य मार्ग एवं जिला मुख्यालय तक पहुंचने में सुविधा होगी। साथ ही अस्पताल , मंडी , बैंक , स्कूल सहित अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। बारिश के दौरान आवागमन में होने वाली परेशानियों को कम करने में भी यह मार्ग महत्वपूर्ण साबित होगा ।

तीनों स्थानों पर मंत्री ने किया जनसभा को संबोधित :- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने अपने प्रवास के दौरान तीनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं मध्यप्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। सड़क, बिजली, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है । मंत्री चौहान कहा कि विकास कार्यों का वास्तविक लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, इसी उद्देश्य के साथ सरकार योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है । ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से गांवों के विकास को नई गति मिलती है और आमजन का जीवन आसान होता है , कार्यक्रमों के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत , भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रम भयड़िया , वरिष्ठ नेता मांगीलाल रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपाल खरत सहीत स्थानीय जनप्रतिनिधि , भाजपा पदाधिकारी , अधिकारी – कर्मचारी , शिक्षकगण, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे , क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों की सौगात मिलने पर कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान का आभार व्यक्त किया । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी एवं विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता द्वारा दी गई

Releated Posts

आलीराजपुर – समाजिक समरसता कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन , माँ नर्मदा तट से जल भरकर वालपुर शिव मंदिर पहुँचे कावड़िये ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – वालपुर सावन के पावन महीने में धर्म एवं आस्था से…

ByByनयन टवली Aug 17, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने की अपराधी पर बड़ी कार्यवाही , आरोपी अरविन्द को किया जिला बदर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर  द्वारा जिले मे आपराधिक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Aug 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top