संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

आलीराजपुर – जिले के आदिवासी परिषद के जिला अध्यक्ष एवं सरपंच अंगर सिंह चौहान द्वारा मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन को लेकर कार्यकताओं को वीडियो के माध्यम से संदेश जारी किया गया , उस वीडियो संदेश मे उनके सामने रखी टेबल पर तिरंगा लगा था जो की उल्टा लगा हुआ था , ज़ब यह वीडियो सोशल मिडिया पर वाइरल हुआ तो बबाल मच गया एवं पूर्व सरपंच नरपत सिंह चौहान द्वारा थाना नानपुर मे अंगर सिंह चौहान के खिलाफ शिकायत की गईं , नानपुर थाना प्रभारी राजेश डावर ने अंगर सिंह चौहान के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
अंगर सिंह चौहान ने इन आरोपों को खारिज करते हुए राजनीतीक षड्यंत्र बताया है ।





