संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

आलीराजपुर – नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित एवं शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत चंद्रशेखर आजाद नगर के ग्राम बरझर में शिविर आयोजित किया गया । कलेक्टर नीतू माथुर की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण किया गया , कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर नीतू माथुर एवं विधायक श्रीमती सेना पटेल ने दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया । इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरी बाई खरत, जिलाध्यक्ष श्री मकू परवाल , पूर्व विधायक श्री माधौसिंह डावर , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संघमित्रा गौतम , अपर कलेक्टर श्री सोहन कनास , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति अमठ बघेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी – कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।

शिविर में सभी विभागों द्वारा पृथक-पृथक स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों से उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के साथ ही नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से ऐसे पात्र हितग्राही, जो किसी कारणवश शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए हैं, उन्हें योजनाओं का सीधा लाभ दिलाया जाए , कलेक्टर माथुर ने ग्रामीणों से स्वयं आवेदन प्राप्त किए तथा कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर संबंधित आवेदकों को राहत प्रदान की । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त शेष सभी आवेदनों का भी प्राथमिकता के साथ परीक्षण कर शत – प्रतिशत एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए । विधायक सेना पटेल ने भी ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिए , इस शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 155, राजस्व विभाग के 26 , स्वास्थ्य विभाग के 498 , महिला एवं बाल विकास विभाग के 100 , पशुपालन विभाग के 54 तथा श्रम विभाग के 64 आवेदन प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल 897 आवेदन प्राप्त हुए , जिनमें से 808 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया । शेष आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए , इस शिविर के माध्यम से आजीविका मिशन के 13 स्व-सहायता समूह को कुल 50 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया । वहीं उद्यम मुद्रा योजना के तहत 1.5 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया । संबल योजना के अंतर्गत 05 हितग्राहियोंश्रीमती काली पति श्री भारता , श्रीमती सुमी पति श्री प्रताप , श्रीमती ललिता पति श्री मानसिंह , श्रीमती लीला पति श्री मुकेश एवं श्रीमती कसना पति श्री सोमला को कुल 10 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई । इसी तरह विभिन्न पेंशन योजना के तहत कुल 72 हितग्राहियों को पेंशन राशि स्वीकृत कर उन्हें योजना का लाभ प्रदान किया गया । प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत ग्राम रिंगोल निवासी श्री संजय पिता श्री गोपाल को राइस मिल के लिए 1 लाख 75 हजार 230 रुपये की राशि मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक, शाखा बरझर द्वारा स्वीकृत की गई । शिविर में पशुपालन विभाग के 03 हितग्राहियों को पशुपालन लिए एवं 04 अन्य हितग्राहियों को पशुपालन केसीसी प्रदान की गई। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के माध्यम से आरसीटी द्वारा आजीविका मिशन के तहत 70 दीदीयों को सिलाई प्रशिक्षण का भी शुभारंभ किया गया ।





