• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – उगते सूरज ने लगादी झाड़ू जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 6 से कमलेश सिंगाड़ की जीत , भाजपा दूसरे और कांग्रेस तीसरे पर ।

झाबुआ – उगते सूरज ने लगादी झाड़ू जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 6 से कमलेश सिंगाड़ की जीत , भाजपा दूसरे और कांग्रेस तीसरे पर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – भाजपा की जीती हुई सीट वार्ड क्रमांक 6 जो सेलेन्द्र सिंह सोलंकी के स्वर्गवास के बाद खाली हुई थी जिसपर भाजपा ने उनके पुत्र को अपना समर्थित प्रत्याशी बनाया था , आज उस सीट पर आम आदमी पार्टी के समर्थित प्रत्याशी कमलेश सिंगाड़ ने यह सीट करीब 500 से अधिक वोटो से जीत ली ।

भाजपा और आमआदमी पार्टी के बिच कड़ी टक्कर :- आपको बतादे की इस उपचुनाव मे भाजपा के प्रत्याशी धर्मेंद्र सोलंकी और आम आदमी पार्टी के कमलेश सिंगाड़ के बिच कड़ी टक्कर नजर आई पर आखिर मे लोगो के लिए हमेशा खडे रहने एवं उनके सुख दुख मे साथ निभाने वाले कमलेश्वर सिंगाड़ ने बाजी मार ली ।

कांग्रेस तिरसे पर :- इस चुनाव मे झाबुआ विधायक डॉ विक्रांत भूरिया सहित काग्रेसीयों ने भी बड़ा दम दिखाया पर ज़ब से विक्रांत भूरिया आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तब से उनका विधानसभा से दूर रहना और कार्यकर्ताओ से दुरी का परिणाम यह रहा की कांग्रेस आज तीससे नंबर पर रही ।

भाजपा के लिए भी नुकसान :- जीती हुई सीट को हाथ से गवाना और जनता के विश्वास पर खरा न उतरपाने के कारण आज भाजपा को बड़ा झटका लगा है यह हार यह दर्शाती है की कार्यकर्ताओ को सिर्फ चुनाव के वक़्त पूछना और पांच साल उन्हें उनके हाल पर छोड़ने का परिणाम आज भाजपा को भुकतना पड़ रहा है और जो जीत का शेहरा पहनता है अब उन्हें की हार की जवाबदारी की लेनी होंगी ।

Releated Posts

झाबुआ – ग्राम मोहनपूरा मे गोवंश वध की बड़ी घटना , 3 गायों के अवशेष मिले , 3 को जिंदा बचाया , 5 लोगो पर  नामजद एफआईआर दर्ज ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – जिला मुख्यालय से पास ग्राम मोहनपूरा से आज गोवंश…

You cannot copy content of this page

Scroll to Top