आलीराजपुर

आलीराजपुर – कलेक्टर माथुर के निर्देश पर एसडीएम निधि मिश्रा ने लाइसेंसी पटाखा दुकानों का किया निरीक्षण , सुरक्षा मानकों का पालन करने के सख्त निर्देश ।

प्रधान संपादक नयन टवली की खबर ✍️

फोटो

आलीराजपुर – आगामी त्योहारों के मद्देनजर कलेक्टर  नीतू माथुर के निर्देश पर एसडीएम निधि मिश्रा द्वारा आलीराजपुर नगर में संचालित लाइसेंसी पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया गया । इस दौरान दुकानों में सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के पालन की स्थिति का जायजा लिया गया ।  निरीक्षण के दौरान तहसीलदार मंजू डावर भी उपस्थिति रही , निरीक्षण के दौरान पटाखा विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें। दुकानों के बीच नियमानुसार पर्याप्त दूरी रखें तथा दुकानों में अग्निशमन यंत्र , पानी एवं रेत से भरी बाल्टियां सहित आग बुझाने के आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखें। पटाखों का भंडारण निर्धारित सीमा एवं सुरक्षित तरीके से करें तथा ज्वलनशील सामग्री को दुकानों से दूर रखें , साथ ही एसडीएम ने दुकानों में विद्युत सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने , खुले तारों एवं असुरक्षित विद्युत कनेक्शन का उपयोग नहीं करने , धूम्रपान एवं किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ के उपयोग पर प्रतिबंध सुनिश्चित करने तथा दुकानों के आसपास पर्याप्त खुला स्थान रखने के निर्देश दिए गए , अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पटाखों का विक्रय एवं भंडारण शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप ही किया जाए । सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर वेधानिक कार्रवाई की जाएगी ।

Related Articles

Back to top button
error: