• Home
  • Uncategorized
  • अलीराजपुर – एसपी राजेश व्यास ने किया खुलासा , थाना जोबट पुलिस को लूट के दो आरोपीयों को गिरफ्तार करने मे मिली बड़ी सफलता ।

अलीराजपुर – एसपी राजेश व्यास ने किया खुलासा , थाना जोबट पुलिस को लूट के दो आरोपीयों को गिरफ्तार करने मे मिली बड़ी सफलता ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

अलीराजपुर – घटना दिनांक 04.06.2025 को अज्ञात बदमाशो के द्वारा फरियादी मिनी फायनेन्स के कर्मचारी सुनिल पिता कोदा सिगांड निवासी नहारपुरा , पेटलावद हा.मु. जोबट अपने साथी नारायण के साथ फिल्ड कलेक्शन की राशि 1,19,500 रूपए लेकर ग्राम बलेड़ी तरफ से जोबट आ रहे थे की जोबट-बोरी रोड़, रेल्वे ब्रिज के आगे पंहुचे थे कि एक मोटर सायकल पर आए अज्ञात बदमाशो के द्वारा फरियादी व उसके साथी को रोकर उनके पास से कलेक्शन राशि को लूट लिया, जिनकी सूचना पर थाना जोबट पर अपराध क्र 230/2025 धारा 309 (4) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।  घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात बदमाशो की पतारसी हेतु थाना प्रभारी जोबट को निर्देशित किया गया था।  अज्ञात बदमाशों की पतारसी मे लगी जोबट पुलिस टीम के द्वारा घटना के 72 घण्टो के भीतर लूट की घटना कारित  करने वाले बदमाशो का पता लगाकर आरोपीगण 1. नरबत उर्फ नरू पिता कालु मेड़ा जाति भील, उम्र 20 वर्ष, निवासी सोलीया बाबदेव फलिया, थाना जोबट एवं 2. तोलसिंह उर्फ तोलिया पिता वेस्ता मेड़ा जाति भील, उम्र 22 वर्ष, निवासी तालाब फलिया, ग्राम सियाली, थाना बोरी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट का मश्रुका एवं घटना मे प्रयुक्त एक मोटर सायकल को जप्त करने मे सफलता प्राप्‍त की है। गिरफतार आरोपियों से ओर भी घटनाओं के संबंध में पूछताछ जारी है ।

गिरफ्तार आरोपी :-

1. नरबत उर्फ नरू पिता कालु मेड़ा जाति भील, उम्र 20 वर्ष, निवासी सोलीया बाबदेव फलिया, थाना जोबट

2. तोलसिंह उर्फ तोलिया पिता वेस्ता मेड़ा जाति भील, उम्र 22 वर्ष, निवासी तालाब फलिया, ग्राम सियाली , थाना बोरी

जप्त मश्रुका :-

01. आरोपीयों के कब्जे से लूट के 63 हजार  रूपए नगद राशि जप्त किया गया है ।

02. आरोपीयों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त एक होण्डा शाईन मोटर सायकल को जप्त किया गया है ।

इनकी रही सराहनीय भूमिका :-  उक्त आरोपीयों को पकड़ने में थाना प्रभारी जोबट निरीक्षक विजय वास्कले, उनि गोविन्दसिंह कटारे, प्रआर 349 मदन, प्रआर 122 लेखराम, आरक्षक 453 मनिष, आरक्षक 74 गजेन्द्र, आरक्षक 488 अमलेश एवं थाना प्रभारी बोरी निरीक्षक नेपालसिंह एवं उनकी टीम का महत्वपुर्ण योगदान रहा ।

Releated Posts

झाबुआ – खाद की किल्लत से नाराज किसानों ने किया पेटलावद / रायपुरिया रोड पर चक्का जाम , अधिकारी पहुँचे मोके पर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पेटलावद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खाद की…

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश पर चलाया गया “ऑपरेशन हेलो” को मिली कामियाबी , 69 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण…

आलीराजपुर – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति आदेश देने को लेकर रिश्वत लेने का मामला आया समाने , वीडियो हुआ वाइरल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संपूर्ण प्रदेश…

ByByनयन टवली Sep 18, 2025

आलीराजपुर – जोबट मे स्थित फर्नीचर की दुकान पर वन विभाग की छापेमार कार्यवाही , सामग्री जप्त , संचालक पर मामला दर्ज ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ अलीराजपुर – जोबट क्षेत्र वन मंडल अधिकारी अमन सिंह बघेल ने…

ByByनयन टवली Sep 17, 2025

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top