• Home
  • Uncategorized
  • अलीराजपुर – महिला को पड़ी रक्त की जरूरत , जयपाल सिंह खरत ने अस्पताल पहुंचकर दिया मानवता का परिचय , 15 वीं बार किया रक्तदान ।

अलीराजपुर – महिला को पड़ी रक्त की जरूरत , जयपाल सिंह खरत ने अस्पताल पहुंचकर दिया मानवता का परिचय , 15 वीं बार किया रक्तदान ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️

फोटो

अलीराजपुर – आज जिला अस्पताल में एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपाल सिंह खरत ने रक्तदान कर जरूरतमंद की मदद की , जानकारी के अनुसार, जब उन्हें पता चला कि उनके परिवार की एक महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया है और रक्त की आवश्यकता है ,  तो वे तत्काल अस्पताल पहुंचे और अपने जीवन का 15वां रक्तदान किया , उनकी इस तत्परता और सेवा भावना ने न केवल परिवार की मदद की, बल्कि अस्पताल में उपस्थित अन्य लोगों को भी प्रेरित किया। खास तौर पर सिकल सेल जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए रक्तदान जीवनदायिनी साबित होता है। खरत का यह कदम समाज के युवाओं को भी रक्तदान जैसे पुण्य कार्य के लिए प्रेरित करेगा , उन्होंने कहा कि  “रक्तदान महादान है और इससे बड़ा कोई सेवा कार्य नहीं हो सकता। मैं सभी युवाओं से आग्रह करता हूं कि वे आगे आकर इस पुण्य कार्य में भाग लें , इस शुभ कार्य में सामाजिक कार्यकर्ता कङु डुडवे , गोविंद भयडीया , छकतला मंडला अध्यक्ष गोविंद अवासीया , सरपंच लोकेश , विनय चौहान ,ओर साथी उपस्थित रहे , उनकी इस पहल की चारों ओर सराहना की जा रही है ।

Releated Posts

आलीराजपुर – नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्त में , कट्ठीवाड़ा पुलिस टीम ने आरोपियों को किया गिरफतार ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में थाना कट्ठीवाड़ा की…

झाबुआ – खाद की किल्लत से नाराज किसानों ने किया पेटलावद / रायपुरिया रोड पर चक्का जाम , अधिकारी पहुँचे मोके पर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पेटलावद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खाद की…

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश पर चलाया गया “ऑपरेशन हेलो” को मिली कामियाबी , 69 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण…

आलीराजपुर – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति आदेश देने को लेकर रिश्वत लेने का मामला आया समाने , वीडियो हुआ वाइरल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संपूर्ण प्रदेश…

ByByनयन टवली Sep 18, 2025

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top