• Home
  • Uncategorized
  • अलीराजपुर – कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर ने स्कूल कर्मचारियों से निजी खेत में काम करवाने वाले प्राचार्य को किया निलंबित ।

अलीराजपुर – कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर ने स्कूल कर्मचारियों से निजी खेत में काम करवाने वाले प्राचार्य को किया निलंबित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

अलीराजपुर – जनजातीय बहुल जिले का उदयगढ़ खंड शिक्षा विभाग लगातार सुर्खियों में है , 4 अगस्त को यहां वर्तमान के खंड शिक्षा अधिकारी सहित पूर्व में पदस्थ रहे दो अधिकारी को इंदौर कमिश्नर ने वित्तीय अनियमितता के मामले में निलंबित किया है , अब एक नया मामला सामने आने के बाद इसी विकासखंड में ग्राम बोरी की कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य पर निलंबन की गाज गिरी है ,बोरी ग्राम स्थित कन्या उमावि के प्राचार्य सरदारसिंह चौहान पर गंभीर आरोप लगे है , वे स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से संस्थागत कार्यों के अलावा अपने निजी खेत में कृषि और कीटनाशक छिड़काव जैसे काम करवाते थे , कर्मचारियों की शिकायत पर 5 जुलाई 2025 को खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर ने प्राचार्य को मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 के तहत निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय खंड शिक्षा कार्यालय कट्ठीवाड़ा नियत किया। निलंबन अवधि में उन्हें केवल जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा , दिलचस्प बात यह है कि जांच करने वाले खंड शिक्षा अधिकारी 4 अगस्त को वित्तीय अनियमितताओं के कारण इंदौर कमिश्नर द्वारा निलंबित किए जा चुके हैं, जो मामले में चर्चित है । 

मुख्य बिंदु :-

1 . प्राचार्य ने स्कूल कर्मचारियों से निजी खेत में कृषि कार्य करवाए । 

2 . 5 जुलाई को शिकायत मिली, जांच में आरोप सही पाए गए ।  

3 . कलेक्टर ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम के तहत प्राचार्य को निलंबित किया । 

4 . प्राचार्य का मुख्यालय खंड शिक्षा कार्यालय कट्ठीवाड़ा निर्धारित किया गया । 

5 . जांच अधिकारी वित्तीय अनियमितता के मामले में पहले ही निलंबित हो चुके हैं ।

Releated Posts

झाबुआ – खाद की किल्लत से नाराज किसानों ने किया पेटलावद / रायपुरिया रोड पर चक्का जाम , अधिकारी पहुँचे मोके पर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पेटलावद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खाद की…

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश पर चलाया गया “ऑपरेशन हेलो” को मिली कामियाबी , 69 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण…

आलीराजपुर – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति आदेश देने को लेकर रिश्वत लेने का मामला आया समाने , वीडियो हुआ वाइरल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संपूर्ण प्रदेश…

ByByनयन टवली Sep 18, 2025

आलीराजपुर – जोबट मे स्थित फर्नीचर की दुकान पर वन विभाग की छापेमार कार्यवाही , सामग्री जप्त , संचालक पर मामला दर्ज ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ अलीराजपुर – जोबट क्षेत्र वन मंडल अधिकारी अमन सिंह बघेल ने…

ByByनयन टवली Sep 17, 2025

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top