प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️

अलीराजपुर – जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सोंडवा से बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। अस्पताल में भर्ती माताओं और छोटे बच्चों को पौष्टिक आहार के बजाय दाल-चावल परोसे जा रहा हे , गुरुवार को अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपालसिंह खरत ने हालात देख कर गहरी नाराज़गी जताई। खरत ने पाया कि छोटे बच्चों को भी वही भोजन परोसा जा रहा है जो सामान्य मरीजों को दिया जाता है। बच्चों की विशेष पोषण ज़रूरतों की अनदेखी की जा रही थी , खासतौर पर बच्चों के लिए तैयार किए गए मूंगफली के दाने उन्होंने खुद चखकर देखे , दाने पूरी तरह से खराब , सड़े हुए और खाने लायक नहीं पाए गए। इस पर खरत ने अस्पताल स्टाफ और रसोई में काम कर रही महिलाओं को कड़ी फटकार लगाई ।

उन्होंने साफ शब्दों में कहा – अगर यह खाना आप खुद खा सकते हैं तो खाकर दिखाइए। जिस भोजन को आप खुद नहीं खा सकते , वही भोजन यहां भर्ती मरीजों और छोटे बच्चों को क्यों परोसा जा रहा है , खरत ने अस्पताल प्रबंधन को चेतावनी दी कि आगे से मरीजों और बच्चों को केवल स्वच्छ, पौष्टिक और ताज़ा भोजन ही दिया जाए। साथ ही उन्होंने ज़िम्मेदार अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही , इस घटना से अस्पताल की भोजन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोग अब जिला प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि मरीजों और बच्चों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए ।





