संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

आलीराजपुर – बोरी ग्राम पंचायत कोल्याबरडा के सरपंच अंतर बाई, ग्राम वासी राजेंद्र बघेल सहित कई ग्रामीणों ने 6 अप्रैल को आलीराजपुर पहुंच कर सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान से मुलाकात कर अपना एक मांगपत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके गांव में बना स्टेशन का नाम समीपस्थ ग्राम डेकाकुंड के नाम पर रख दिया गया , ग्राम वासियों ने मांग करते हुए सांसद से इसे बदलने की गुहार लगाई , जिसपर तत्काल 7 अप्रैल को ही सांसद श्रीमती अनिता चौहान द्वारा उप महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे, प्रधान कार्यालय मुंबई को पत्र लिखकर भेजा। वहीं मुंबई में हुई रेलवे बोर्ड बैठक में भी इस विषय को रख कर ग्रामीणों की मांग को पूरा करने के निर्देश दिए , जिसपर रेलवे विभाग ने जांच करवाते हुए विधिवत कार्यवाही कर कलेक्टर आलीराजपुर को 25 जून को ही एक पत्र प्रेषित कर दिया, जिसमें सांसद श्रीमती अनिता चौहान द्वारा दिए पत्र का हवाला देते हुए सक्षम अधिकारी होने के नाते सांसद के प्रस्ताव पर अमल कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए ।

क्या है पूरा मामला :- छोटा उदयपुर / धार नई रेल परियोजना में जोबट – डेकाकुंड – टांडा की रेलवे लाइन का कार्य प्रगति पर है जिस पर इंजन ट्रायल भी हो चुका है , ग्रामीणों ने बताया कि शायद पूर्व में डेकाकुंड रेलवे स्टेशन बनना प्रस्तावित होगा, किंतु तकनीकी या अन्य समस्याओं के चलते वह स्टेशन डेकाकुंड के स्थान पर हमारे ग्राम कोल्याबरडा में बनाया गया। जिससे ग्रामवासियों में काफी हर्ष का माहौल था , किंतु शायद तकनीकी स्वीकृति अनुसार कोल्याबरडा ग्राम पंचायत में बने स्टेशन का नाम भूलवश डेकाकुंड रख दिया गया जिससे ग्रामीणों में काफी रोष था। जिसके लिए सांसद श्रीमती अनिता चौहान जी को हमारे द्वारा पत्र दिया गया, जिसपर अब अमल किया जाने वाला है ।
मंडल अध्यक्ष का आरोप – श्रेय की राजनीति कर रही कांग्रेस :- इस विषय पर बोरी के भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमेर सिंह डावर ने बताया कि सांसद महोदया ने 7.4.2025 को ही पश्चिम रेल महाप्रबंधक को पत्र लिख दिया था एवं 25.6.2025 को वहा से पत्र पर जवाब भी आ गया था , जिसमे कलेक्टर महोदय को इसका निर्णय करने के लिए अधिकृत कर दिया है , कांग्रेस के पास विशेष मुद्दे हैं नहीं, इसलिए कांग्रेस इस मामले को उठाकर सिर्फ इस कार्य का क्रेडिट लेना चाहती हैं यह कांग्रेसी नेताओं की श्रेय लेने की राजनीती है , कल हम कैबिनेट मंत्री नागरसिंह जी चौहान से मिले , उन्होंने इस मामले मे कलेक्टर महोदय से बात भी की है , अब कांग्रेस सीधा परोसे हुए थाली पर बैठ कर आनंद लेना चाह रही है, किंतु जनता सब जानती है ।





