संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

आलीराजपुर – चंद्रशेखर आजाद नगर (भाभरा) एसडीएम निधि मिश्रा आज दल बल के साथ नगर मे निकली एवं खाद्य सामग्री का विक्रय कर रही दुकानों का निरिक्षण किया , निरिक्षण के दौरान एसडीएम ने दुकान मे मौजद खाद्य सामग्री की जांच की एवं एक्सपायरी डेट चेक की , कई दुकानों मे एक्सपायरी सामग्री मिली एसडीएम ने तत्काल सामग्री जप्त कर खाद्य विभाग को नियमानुसार कार्यवाही कर पंचनामा बनाने के निर्देश दिए एवं दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा की यदि फिर कभी एक्सपायरी सामान दुकान पर पाया गया तो सीधे एफआईआर करेंगे , निरिक्षण के दौरान तहसीलदार जितेंद्र तोमर सहित खाद्य विभाग की टीम उपस्थित रही ।

एसडीएम मिश्रा :- आज दुकानों का निरिक्षण किया , कई दुकानों पर एक्सपायरी सामग्री पाई गईं जिसे जप्त कर लिया गया है , दुकान संचालको को अंतिम चेतावनी दी है , आम – जन की जान से खिलवाड़ कतई बर्दाश नहीं करेंगे ।





