• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – भाजपा कार्यालय पर आत्मनिर्भर भारत कि जिला कार्यशाला एवं माॅ आराधना यात्रा के सम्बंध में बैठक सम्पन्न ।

आलीराजपुर – भाजपा कार्यालय पर आत्मनिर्भर भारत कि जिला कार्यशाला एवं माॅ आराधना यात्रा के सम्बंध में बैठक सम्पन्न ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर –  वर्तमान समय त्यौहारो का समय है, ऐसे में गाव में बनी हुई वस्तुओ का अधिक से अधिक उपयोग अपने परिवारो में हो इस बात को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के लाल किले से लेकर अन्य अनेक अवसरो पर अपने सम्बोधन में देशवासीयो से अपील करते हुए लोकल फोर वोकल एवं मेक इन इंडिया का संदेश देते हुए देशवासीयो से अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओ की खरीदारी करने की अपील की है , इस सम्बंध में आज भाजपा कार्यालय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया , कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने उक्त बात कही। कैबिनेट मंत्री श्री चौहान ने कहा की गाव में बनी वस्तुओ का उपयोग करने से गाव के लोग समृ़द्ध होंगे और गाव आत्मनिर्भर बनेगा , उन्होने कहा की जब गाव गाव आत्मनिर्भर होगे तो देश विश्वगुरू बनेगा , इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मकु परवाल, पुर्व विधायक माधौसिंह डावर, विधायक प्रतिनिधि एवं आत्मनिर्भर भारत के जिला सयोजक गोविन्दा गुप्ता , सह सयोजक जयपाल खरत मंचासिन थे , सभी अतिथीयो द्वारा भारत माता, पंडित दिनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रो पर माल्यार्पण कर कार्यशाला का शुभारंभ किया , कार्यशाला में सांसद श्रीमति अनीता चौहान , भाजपा जिला कार्यकारीणी के सदस्यगण एवं सभी मंडलो के मंडल अध्यक्ष, आत्मनिर्भर भारत की मंडल टोली सहित कार्यकर्तागण उपस्थित थे ।

फोटो 2

पार्टी संगठन द्वारा तय कार्यक्रमो को समय पर पुर्ण करे बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मकु परवाल ने कार्यकर्ताओ को संगठनात्मक विचारो से अवगत करवाते हुए कहा की सभी कार्यकर्ता पार्टी संगठन द्वारा तय किए गए कार्यक्रमो को समय पर पुर्ण करे , उन्होने कहा की वर्तमान में केन्द्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरो में भारी बदलाव करते हुए आमजनो को फायदा पहुचाने का काम किया है , इस बात की चर्चा हमें आमजन तक पहुचाना होगी। इसके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री परवाल ने आत्म निर्भर भारत अभियान , मन की बात एवं आराधना यात्रा सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर अपनी बात रखी ।

घर घर स्वदेशी – हर घर स्वदेशी से बनेगा आत्मनिर्भर भारत , विधायक प्रतिनिधि एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान के जिला आयोजक गोविंदा गुप्ता ने बताया कि कल प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में वरिष्ठों से मिले मार्गदर्शन अनुसार हर वो वस्तु जिसे बनाने में देश के नागरिक का पसीना बहा, देश के नागरिक की मेहनत लगी वह स्वदेशी है , आयातित वस्तुओं का बहिष्कार कर हमें स्वदेशी वस्तुओं को ही अपनाना चाहिए , इसलिए साथ अभियान के सह संयोजक जयपाल खरत ने भी संबोधित करते हुए 25 दिसंबर तक चलने वाले अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों से अवगत करवाया ।

मा आराधना यात्रा एवं पर सांसद खेल महोत्सव पर हुई चर्चा :- बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने सभी मंडलों ने आयोजित होने वाली मां आराधना पदयात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। आपको बता दे कि इस वर्ष सभी 13 मंडलों में मा आराधना पदयात्रा निकली जाएगी , अलीराजपुर विधानसभा अंतर्गत नानपुर मंडल से कानपुर माताजी , सोरवा मंडल में फूलमाल से आमसोंटा माताजी, छकतला मंडल से रानी काजल माता जी मठवाड़ तक, उमराली मंडल से छोटी उतावली माताजी तक , अलीराजपुर नगर से मालवाई माताजी तक, सोंडवा मंडल में वालपुर से नेवा माता मंदिर फ़ड़तला यात्रा निकलेगी , वहीं जोबट विधानसभा में भाबरा मंडल से सेजवाड़ा माताजी मंदिर तक , बरझर मंडल से सेजवाड़ा माताजी मंदिर तक , खट्टाली मंडल से मालवाई माताजी तक , जोबट मंडल में कनवाडा से लालबाई फूलबाई मंदिर जोबट तक , उदयगढ़ मंडल में अकोली माताजी कानाकाकड से शीतला माताजी प्रताप फलिया उदयगढ़ तक, कट्ठीवाड़ा मंडल से मंडार माता मंदिर तक एवं आम्बुआ बाबा देव से आम्बुआ टेकरी तक चुन्दरी यात्रा निकली जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन जुड़ेंगे , इसके साथ ही महामंत्री मोंटू शाह द्वारा सांसद खेल महोत्सव में भी अधिक से अधिक पंजीयन हो एवं युवा खेल क्षेत्र में आगे बढ़े इस विषय की जानकारी दी गई , कार्यक्रम का संचालन नवनियुक्त भाजपा जिला महामंत्री रिंकेश तवर ने किया वही अंत ने आभार विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता द्वारा व्यक्त किया ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top