संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

अलीराजपुर – कट्टीवाडा माता सबरी कन्या शिक्षा परिसर मे कल खराब खाना परोसे जाने से कुल 59 छात्राएं बीमार हो गईं , जिसमे से 39 छात्राओं को अस्पताल मे उपचार हेतु लाया गया एवं अन्य छात्राओं का उपचार परिसर मे किया गया , इस घटना की सुचना मिलते ही विधायक सेना पटेल , तहसीलदार , भाजपा नेता भदू पचाया सहित अन्य जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुँचे , विधायक पटेल द्वारा छात्रावास परिसर मे किचन का निरिक्षण किया गया तो पता लगा की खाने की सामग्री खराब और एक्सपायरी थी , आटा सहित बनाई गईं समाग्री मे ईलिया कीड़े पड़े थे , वही खाना छात्राओं को परोसा गया , विधायक ने ज़ब यह अवस्था और छात्राओं की हालत देखि तो बीईओ और स्टॉफ को जमकर लताड़ा , कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम पांडे ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया और लापरवाह पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए , इस मामले की जांच के बाद सहायक आयुक्त जनजाति कार्यविभाग द्वारा आदेश जारी कर हॉस्टल अधिक्षिका श्रीमती मिना चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा नियति कर दिया है एवं निलंबित अवधि मे अधिक्षिका को नियम 23 के तहत जीवन निर्वहन की पात्रता रहेगी ।





