• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – मां आराधना पदयात्रा में हजारो भक्त हुए शामिल , केबीनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनीता चौहान ने कानपुर माता मंदिर जाकर माता का लिया आशीर्वाद ।

आलीराजपुर – मां आराधना पदयात्रा में हजारो भक्त हुए शामिल , केबीनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनीता चौहान ने कानपुर माता मंदिर जाकर माता का लिया आशीर्वाद ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर –  नवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल होने के साथ ही माताजी के जयकारो की गुज है आलीराजपुर क्षेत्र के हजारो लोग पैदल,सायकल और दो पहिया चार पहिया वाहनों से पावागढ माता के दर्शन के लिए जा रहे है वहीं आलीराजपुर जिले में भाजपा के प्रत्येक मंडल में मंडल स्तर पर माता के मंदिर पर दर्शनो के लिए मां आराधना पद यात्रा निकाली जा रही है। नवरा़ित्र के दूसरे दिन आलीराजपुर ग्रामीण मंडल द्वारा ग्राम कानपुर माता मंदिर एवं सोरवा मंडल में फुलमाल से आमसोटा माता मंदिर तक पैदल यात्रा का आयोजन किया गया , जिसमें हजारो भक्त सम्मिलित हुए , यात्रा का स्वरूप देखते ही बन रहा था ,  माता के जयकारो के साथ हाथ में झंडे लिए हजारो युवा पैदल चल रहे थे , आलीराजपुर ग्रामीण मंडल द्वारा कानपुर तक निकाली गई यात्रा में विधायक प्रतिनधि दिलीप चौहान , मंडल अध्यक्ष सुरेश सस्तीया , भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय गुप्ता , आजमसिंह अवास्या, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनसिंह कनेश जिला मंत्री रितेश डाबर मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी आदि सम्मिलित हुए , मां आराधना पद यात्रा के कानपुर पहुंचने पर केबीनेट मंत्री नागरसिंह चौहान  और सांसद अनीता चौहान ने सभी का स्वागत किया ।  

फोटो 2

फुलमाल से आमसोटा तक निकली पैदल यात्रा :- मां आराधन पद यात्रा के तहत सोरवा मंडल द्वारा मंगलवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोंटू शाह, मंडल अध्यक्ष पंकज चौहान और पूर्व मंडल अध्यक्ष धुलसिंह बामनिया के नेतृत्व में फुलमाल से आमसोटा माता मंदिर तक पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें हजारो भक्त शामिल हुए , यात्रा मे केबीनेट मंत्री नागरसिंह चौहान भी शामिल हुए और माताजी के जयकारो के साथ पदयात्रा की , इस दौरान यात्रा के प्रारंभ में केबीनेट मंत्री चोहान ने आमसोटा माताजी के बारे में बताते हुए कहा कि माताजी की प्रसिद्धि हमारे जिले ही नहीं दूर दूर तक गुजरात के क्षेत्रो में भी फैली हुई है हम यह यात्रा अच्छी फसल का उत्पादन हो और क्षेत्र में खुशहाली रहे इस कामना के साथ कर रहे है , इस दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया। बुधवार को ग्राम छकतला से रानीकाजल माता मंदिर तक यात्रा निकलेगी जिनके प्रभारी निलेश जैन को बनाया गया है, वहीं व्यवस्था का जिम्मा मंडल अध्यक्ष गोविंद अवास्या , नरींग मोरी और विक्रम भयडिया को दिया गया है साथ ही उदयगढ मंडल में अखोली माता मदिर से कानाकाकड़ से शिताला माता मंदिर तक यात्रा निकलेगी जिसके प्रभारी विशाल रावत को बनाया गया है जिसके व्यवस्था प्रभारी कमरू अजनार , राजू मुवेल और जितेन्द्र गुजराती को बनाया गया है , उक्त जानकारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष हितेंद्र शर्मा ने दी है ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top