संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

आलीराजपुर – जोबट महाविद्यालय की बाउंड्रीवाल निर्माण के संबंध में जनप्रतिनिधियों , विद्यार्थियों एवं आमजन की मांग को कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद श्रीमती अनिता चौहान द्वारा उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार तक प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही कर बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने की मांग की थी , जिसे मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्वीकृत करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार द्वारा कैबिनेट मंत्री चौहान एवं सांसद श्रीमती चौहान को पत्र प्रेषित कर अवगत करवाया कि विद्यालयीय छात्रों की सुरक्षा एवं बेहतर वातावरण के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जोबट महाविद्यालय की बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु 1.08 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिया है , कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद श्रीमती अनिता चौहान ने बताया कि जोबट महाविद्यालय के बाउंड्रीवाल हेतु स्वीकृत राशि 1.08 करोड़ रुपए के लिए सम्बंधित विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली है , जल्द ही इसका निर्णय कार्य भी प्रारंभ कर दिया जाएगा , उक्त जानकारी विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता द्वारा दी गई ।





