संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

आलीराजपुर – सोण्डवा विकास खण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत करजवानी के अंतर्गत पेसा ग्रामसभा दुदवी में एक महत्वपूर्ण घटना घटी , उकारीया पिता कादवा ने अपने परिवार के सनातन धर्म में घर वापसी की , उकरिया पिता कादवा ने कुछ समय पूर्व उन्होंने लालच में आकर ईसाई धर्म अपना लिया था , आज उकरियां ने अपने मूल सनातन धर्म में वापसी की , ग्राम सभा ने इस घर वापसी को संभव बनाया , ग्रामवासियों ने उकारीया को अपने मूल धर्म में वापस आने का अवसर दिया , उकारीया ने अपनी गलती स्वीकार कीया और अपने मूल धर्म में वापस आने का संकल्प लिया ।
घर वापसी की कहानी :- उकारीया ने बताया कि उनकी पत्नी की बीमारी के इलाज के लिए चर्च में जाने के बाद उन्हें ईसाई धर्म में परिवर्तित होने के लिए दबाव डाला गया , उन्होंने लालच में आकर अपनी रीति-रिवाज और परंपराओं को छोड़ दिया , हालांकि , अब उन्होंने अपने मूल धर्म में वापस आने का फैसला किया है ।
ग्राम सभा की भूमिका :- ग्राम सभा के अध्यक्ष श्री कांतिलाल पिता भायसिंह ने बताया कि उकारीया ने अपनी गलती स्वीकार की और अपने मूल धर्म में वापस आने का संकल्प लिया। उकारीया की घर वापसी एक महत्वपूर्ण घटना है। यह दर्शाता है कि ग्राम सभा की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है। ग्राम सभा ने उकारीया को अपने मूल धर्म में वापस आने का अवसर दिया और उन्हें अपनी रीति-रिवाज और परंपराओं को फिर से अपनाने का मौका दिया , उक्त ग्रामसभा की जानकारी ग्राम सभा अध्यक्ष श्री कांतिलाल पिता भायसिंह पटेल ने दी ।





