संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

आलीराजपुर – लोकसभा की कृषि , पशु कल्याण एवं खाद्य प्रसंस्करण स्थाई समिति का पुनर्गठन किया गया जिसने रतलाम झाबुआ आलीराजपुर संसदीय क्षेत्र क्रमांक 24 की लोकप्रिय सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान को पुनः सदस्य के रुप में मनोनीत किया गया , यह समिति कृषि , पशु कल्याण एवं खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में आधुनिकता लाने एवं इन क्षेत्रों को अति उन्नत करने के लिए निरंतर प्रयास करती है , सांसद श्रीमती चौहान ने सदस्य बनाए जाने पर माननीय प्रधानमंत्री एवं वरिष्ठ नेतृत्व का आभार वक्त किया , वहीं कैबिनेट मंत्री नगर सिंह चौहान भाजपा जिला अध्यक्ष परवल तीनों महामंत्री रिंकेश सिंह तंवर , मोंटू शाह , राजू मुवेल सहित रतलाम झाबुआ अलीराजपुर जिले के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी यो कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों ने सांसद श्रीमती अनिता चौहान को बधाईयां दी , उक्त जानकारी मंत्री सांसद हेल्पलाइन प्रभारी एवं विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने दी ।





