• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – गांव में विद्युत व्यवस्था बेहतर करने के लिए मंत्री और सांसद निरंतर कार्यरत , विधानसभा के 4 ग्रामों पर मंत्री ने तो जोबट विधानसभा के 4 ग्रामों में सांसद ने किया विद्युत डीपी का उद्घाटन ।

आलीराजपुर – गांव में विद्युत व्यवस्था बेहतर करने के लिए मंत्री और सांसद निरंतर कार्यरत , विधानसभा के 4 ग्रामों पर मंत्री ने तो जोबट विधानसभा के 4 ग्रामों में सांसद ने किया विद्युत डीपी का उद्घाटन ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी की सरकार गांव के विकास की ओर लगातार ध्यान दे रही है ,  गांव समृद्ध होंगे तो आत्मनिर्भर बनेगा , और जब गांव आत्मनिर्भर बनेगा तो ही जिला और प्रदेश भी समृद्ध और आत्मनिर्भर होगा। गांव में बेहतर सड़क शिक्षा चिकित्सा से लेकर विद्युत व्यवस्था बेहतर करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है , एक समय था जब कांग्रेस के राज में गांव तो ठीक जिला स्तर पर भी बिजली नहीं आती थी, लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद हमने युद्ध स्तर पर काम करते हुए गांव गांव तक बिजली पहुंचाने का काम किया , उक्त बात कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने विद्युत डीपी के उद्घाटन के अवसर पर कही , आज कैबिनेट मंत्री चौहान ने आलीराजपुर विधानसभा के ग्राम खुन्दर के तालाब फलिया में 6 लाख 29 हजार लागत से, ग्राम चाँदरमूली के पुजारा फलिया में 5 लाख 70 हजार लागत से, अकलवा के सुतारी फलिया में 7 लाख 30 हजार लागत से वहीं ग्राम रातड़ के कोटवाली फलिया में 5 लाख 52 हजार लागत से हुए विद्युतीकरण कार्यों के तहत स्थापित विद्युत डीपी का लोकार्पण कर गांव में विद्युत सप्लाई नई डीपी से शुरू करवाई , वही सांसद श्रीमती अनिता चौहान ने जोबट विधानसभा के ग्राम छोटी हीरापुर के पटेल फलिया में 6 लाख 70 हजार लागत से, ग्राम वागदी में माफीदार फलिया में 6 लाख 90 हजार लागत से, ग्राम उमरी के बेहदिया फलिया में 7 लाख 65 हजार लागत से एवं ग्राम बरखेड़ा के वास्कल फलिया में 10 लाख 16 हजार लागत से किए गए विद्युतिकरण कार्यों के तहत स्थापित विद्युत डीपी का लोकार्पण पर ग्राम में नवीन डीपी से विद्युत वितरण शुरू किया ।

फोटो 2

कार्यक्रमों के दौरान अपने उद्बोधन में मंत्री श्री नागरसिंह चौहान ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार योजना बनाकर काम कर रहे हैं और इसी का परिणाम है की आलीराजपुर जिले में क्षेत्रवार विद्युत ग्रिड लगाये जा रहे हैं ताकि विद्युत समस्या का स्थाई हल हो सके और किसानों को खेती किसानी में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वही सांसद श्रीमती अनिता चौहान ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की मोहन सरकार हमेशा किसान कल्याण एवं गरीब कल्याण के लक्ष्य को लेकर हमेशा तत्परता से कार्य कर रही है , सांसद श्रीमती चौहान ने ग्राम वासियों से घर घर स्वदेशी अभियान के तहत स्थानीय व्यापारियों को प्रोत्साहित करने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील लोकल फॉर वोकल के बारे मे विस्तार से चर्चा करते हुए स्थानीय उत्पादको से उनके सामान को खरीदने की बात कही। वही केंद्र सरकार के GST दरों में की गई कटौती से ग्रामीणों को होने वाले फायदों पर प्रकाश डालते हुए सरकार के जनहितैषी कार्यों से अवगत करवाया , इस दौरान कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान के साथ भदु पचाया , मांगीलाल रावत , रोशन पचाया , पंकज सहित स्थानीय सरपंच पंच एवं कई ग्रामीण मौजूद रहे , वही सांसद श्रीमती अनिता चौहान के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष हितेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री राजू मुवेल, खट्टाली मंडल अध्यक्ष मुकेश बघेल, राजेश डुडवे सहित सरपंच, पंच एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे , उक्त जानकारी विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने दी है ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top