• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने सोंडवा क्षेत्र में डीपी लोकार्पण कर , दिलवाया आत्मनिर्भर गांव बनाने का संकल्प ।

आलीराजपुर – केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने सोंडवा क्षेत्र में डीपी लोकार्पण कर , दिलवाया आत्मनिर्भर गांव बनाने का संकल्प ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी की सरकार जो कहती है , कर दे दिखाती है , उसी का नतीजा है कि आलीराजपुर निरंतर उन्नति कर आत्मनिर्भर बनते जा रहा है ,  हमने नर्मदा जी का जल सोंडवा से आलीराजपुर तक पहुंचाया , इंजीनियरों ने तकनीकी नक्शा तैयार किया , ओर पानी सोंडवा के कई गांवों से होते हुए आलीराजपुर के कई गांवों तक पहुंच गया , तब हमारे कुछ साथी आए, की सोंडवा के कई गांव छूट गए , मैने उनको वादा किया मेरी जिम्मेदारी , में हर गांव गांव तक पानी पहुंचाउंगा , किन्तु 2018 के चुनाव में अपनी ही पार्टी के वकील सिंह जैसे लोगों ने खूब दुष्प्रचार किया कि भाजपा वाले ने नर्मदा का पानी सोंडवा में नहीं दिया , आलीराजपुर तक ले गए ,  उन स्वार्थी लोगों ने खूब दुष्प्रचार किया, नतीजा आप लोगों ने साथ नहीं दिया , जिसके बाद 2018 के चुनाव के बाद 2023 तक कोई विकास कार्य हुआ हो तो बताएँ , मैने 2023 में पुनः चुनाव जीत कर सीधे मुख्यमंत्री से चर्चा कर सोंडवा के बचे गावो में नर्मदा जी का पानी पहुंचाने का निवेदन किया , मुख्यमंत्री ने घोषणा की ओर आज काम तेजी से चल रहा , सोंडवा का कोई गांव नहीं छुटा और हर गांव तक नर्मदा जी का पानी पहुंचेगा ,  मैं सिर्फ विकास की बात करता हु, बिना भेदभाव के मोदी जी के नारे सबका साथ सबका विश्वास सबका विकास बारे को हम मूर्त रूप दे रहे हैं , यह बात कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने डीपी के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान बड़ी सिरखड़ी में कही , आज कैबिनेट मंत्री चौहान ने सोंडवा क्षेत्र के गुलवट एवं बड़ी सिरखेड़ी में लाखों की लागत से विद्युतीकरण कार्यों के तहत स्थापित विद्युत डीपी का लोकार्पण किया ।

फोटो

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री चौहान ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले जमाने में चिमनी में लोग रहते थे , अब ढूंढने पर नहीं मिलेगी , डीपी लगेगी तो विद्युत सप्लाई बेहतर होगी , वोल्टेज समस्या समाप्त होगी , और लोगो को खेती में आसानी होगी, पहले बिजली की समस्या के चलते खेती में सिंचाई नहीं होने से बहुत कम उपज आती थी , जिससे किसानों को घर चलने ने काफी दिक्कतें आती थी , अब भाजपा की सरकार में निरन्तर विद्युतीकरण कार्यों से किसान अभी कपास लगा रहे , गर्मी में गेहूं आदि डालेंगे ,  मतलब बिजली होने से गर्मी हो या सर्दी 12 माह किसान खेती कर आत्मनिर्भर बन रहा , मंत्री  चौहान ने आगे बोला कि हमें आत्मनिर्भर गांव बनाना होगा, हम जब हमारे गांव को आत्मनिर्भर बनाएंगे तो ही जिला भी आत्मनिर्भर बनेगा, जिससे हमारा प्रदेश और देश भी आत्मनिर्भर बनेगा , युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हुए मंत्री चौहान ने विभिन्न रोजगार क्षेत्रों में भारी संभावनाओं से अवगत करवाते हुए युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए पथ प्रदर्शन किया , कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरी खरत , वरिष्ठ मांगीलाल रावत , उपाध्यक्ष विक्रम भयदिया , भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयपाल सिंह खरत , भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष बिना डावर , विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता , सोंडवा जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कुथान सिंह , सोंडवा मंडल अध्यक्ष प्रदीप सोलंकी , उमराली मंडल अध्यक्ष नानसिह रावत सहित कई जनप्रतिनिधि , भाजप कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – एसडीएम तपीश पांडे बने देव दूत , दुर्घटना मे घायलों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – ग्राम खरपई के पास एक सड़क हादसा हो गया…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

आलीराजपुर – भाजपा के चार मंडलों के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न , कार्यकर्ताओं ने एक साथ रात्रि विश्राम कर साझा किए अपने फील्ड के अनुभव ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

आलीराजपुर – सांसद अनीता चौहान के प्रयासों से जिले 21,650 पोषण किट वितरण , सांसद ने अभियान का किया शुभारंभ , कुपोषण मिटाने की दिशा में बड़ा कदम ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत रतलाम लोकसभा क्षेत्र…

ByByनयन टवली Mar 21, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top