• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – उदयगढ़ में धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला ऑडियो वायरल , आरोपी का निकाला जुलुस , पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

आलीराजपुर – उदयगढ़ में धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला ऑडियो वायरल , आरोपी का निकाला जुलुस , पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – ज़िले के उदयगढ़ क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक ऑडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया , बताया जा रहा है कि एक मुस्लिम युवक ने ऑडियो में हिंदू समाज के प्रति अभद्र भाषा और आदिवासी समुदाय के लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था , मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन हरकत में आया और आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में उदयगढ़ थाने पर एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया , इधर घटना की जानकारी मिलते ही जनजाति विकास मंच संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश डुडवे अपने कार्यकर्ताओं के साथ उदयगढ़ थाने पहुंचे , उन्होंने पुलिस से आरोपी पर कठोर कार्रवाई की मांग की है ।

एफआईआर :- आरोपी सईद उर्फ़ गुड़िया खान पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 196 (1) a , 196 (1) b , 296 , 352 (2) एवं अनुसूचित जाती एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम 1989 3 (1) द , 3 (1) ध के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

सुनिए SDOP रविंद्र राठी को…

एसडीओपी रविंद्र सिंह राठी ने बताया कि :-  सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो की जांच के बाद आरोपी की पहचान की गई और तत्परता से कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है , इस तरह के किसी भी आपत्तिजनक कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा , पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषी को कानून के अनुसार सख्त सज़ा दिलाई जाएगी ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top