• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – छकतला पहुंची कलेक्टर नीतू माथुर , हीरा घसाई उद्योग को प्रोत्साहन देने का आश्वासन ।

आलीराजपुर – छकतला पहुंची कलेक्टर नीतू माथुर , हीरा घसाई उद्योग को प्रोत्साहन देने का आश्वासन ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

आलीराजपुर – छकतला नवागत जिला कलेक्टर नीतू माथुर ने शनिवार को छकतला क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय हीरा उद्योग की गतिविधियों का जायजा लिया , इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में संचालित हीरा घसाई सेंटर्स का निरीक्षण किया और कारीगरों से सीधी चर्चा कर उनकी समस्याएं और आवश्यकताओं को समझा , कलेक्टर माथुर के निरीक्षण के दौरान बताया कि छकतला व बखतगढ क्षेत्र में करीब 10 हीरा घसाई सेंटर सक्रिय हैं, जिनमें लगभग 400 कुशल कारीगर हीरा घसाई का कार्य कर रहे हैं , यह उद्योग स्थानीय स्तर पर रोजगार का एक सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है , कलेक्टर ने कहा कि इस क्षेत्र की संभावनाओं को देखते हुए शासन द्वारा हीरा क्लस्टर की स्थापना की जा रही है, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी , निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बताया कि यह क्षेत्र सूरत के हीरा व्यापारियों से जुड़े हुए कार्य में संलग्न है , यहां लाए गए  हीरों की घसाई स्थानीय कारीगरों द्वारा डिज़ाइनिंग का कार्य कर सूरत भेजा जाता है , इससे स्थानीय प्रतिभा को सशक्त मंच मिलने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिल रहा है , उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हीरा उद्योग से जुड़े कारीगरों को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने हेतु कार्य योजना बनाई जाए , साथ ही उन्होंने हीरा क्लस्टर के निर्माण कार्यों की प्रगति का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए , इस मौके पर सोंडवा एसडीएम मनोज गरवाल , तहसीलदार हिरालाल अस्के , उद्योग विभाग से कवछे , एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे , कलेक्टर के इस दौरे से स्थानीय हीरा कारीगरों में उत्साह का माहौल देखा गया , उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन की सक्रियता से उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top