संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज नवाचार की और एक कदम बढ़ाया , दूरदराज से आने वाले ग्रामीणों को आवेदन तैयार करवाने के लिए शुल्क देना पड़ता है , साथ ही आवेदन तैयार करने के लिए यहाँ वहाँ जाना पडता जिसके कारण उनका समय भी खराब होता है , ग्रामीणों की इन समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर माथुर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी जनसुनवाई के पूर्व जनसुनवाई हेल्प डेस्क का निर्माण करें जहाँ पर कर्मचारियों द्वारा आवेदकों के लिए आवेदन निशुल्क रूप से तैयार किए जाए , इस हेल्प डेस्क के निर्माण के बाद आवेदकों की समस्याओं से संबंधित आवेदन जनसुनवाई कक्ष में तैयार किए जाएंगे और आवेदकों को आवेदन के लिए कहीं जाना भी नही पड़ेगा , जिससे उनके समय के साथ साथ पैसों की भी बचत भी होगी ।





