संपादक नयन टवली की कलम से ✍️


आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देश पर एसडीएम तपीश पांडे की अवैध और नकली ताड़ी विक्रेताओं पर ताबड़तोड़ कार्यवाही , आज सुबह एसडीएम पांडे क्षेत्र भ्रमण पर निकले तब उन्हें आलीराजपुर / जोबट मार्ग के उडवा फाटे पर अवैध रूप से नकली ताड़ी विक्रय की सुचना प्राप्त हुई , एसडीएम ने बिना किसी देर किए इन ताड़ी के अड्डों पर छापेमार कार्यवाही की एवं कई ताड़ी के अड्डों से नकली अवैध रूप से बिक रही ताड़ी को वही नष्ट कर दिया , आपको बता देकी पूर्व मे कुछ दिनों पहले इस ताड़ी के सेवन से कुल तीन लोगो की मृत्यु हुई थी , एसडीएम पांडे ने सभी विक्रेताओं को अंतिम चेतावनी को सख्त हिदायत देते हुए कहा की अगर अब नकली और मिलावटी ताड़ी का विक्रय किया तो कानूनी कार्यवाही कर सीधे एफआईआर दर्ज करवाऊंगा , एसडीएम पांडे ने बताया की इस कार्यवाही के दौरान लगभग 40 लीटर मिलावटी और नकली ताड़ी को जप्त कर नष्ट किया गया है ।





