• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह का नवाचार , “हमें चालान नहीं , हेलमेट चाहिए” अभियान का किया शुभारंभ ।

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह का नवाचार , “हमें चालान नहीं , हेलमेट चाहिए” अभियान का किया शुभारंभ ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – हेलमेट बैंक से हेलमेट वितरण दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को आयोजित समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर रघुवंश सिंह द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु एक अभिनव जनजागरूकता अभियान “हमें चालान नहीं, हेलमेट चाहिए” प्रारंभ करने की घोषणा की गई थी , इस अभियान का उद्देश्य दंड के बजाय नागरिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है , इसके अंतर्गत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में “हेलमेट बैंक” की स्थापना की जाएगी , यह पूर्णतः जनसहभागिता आधारित पहल है, जिसके अंतर्गत जिले के सक्षम नागरिक स्वेच्छा से हेलमेट क्रय कर पुलिस थानों में जमा कर सकेंगे , बाद में पुलिस द्वारा इन हेलमेटों को जरूरतमंद वाहन चालकों को निःशुल्क वितरित किया जाएगा , ताकि वे सुरक्षित रूप से वाहन चला सकें ।

फोटो

अभियान के प्रथम चरण के तहत आज दिनांक 19 अक्टूबर 2025 को कोतवाली पुलिस द्वारा स्थापित हेलमेट बैंक में प्राप्त हेलमेटों का वितरण बस स्टैंड , आलीराजपुर पर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के द्वारा किया गया ,  इस दौरान जिन वाहन चालकों ने पूर्व से ही यातायात नियमों का पालन करते हुए हेलमेट धारण किया हुआ था, उन्हें पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया , आमजन ने पुलिस के इस नवाचार की सराहना करते हुए अभियान से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की , इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिंह ने जिले के सभी सक्षम नागरिकों से “हेलमेट बैंक” से जुड़कर अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करने का आव्हान किया, ताकि जिले में सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम किया जा सके , तभी “ हमें चालान नहीं, हेलमेट चाहिए ” अभियान की सार्थकता  सिद्ध हो सकेगी , इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल , एसडीओपी आलीराजपुर अश्विनी कुमार , थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सोनू सितोल , प्रभारी यातायात अर्जुन वास्कले एवं यातायात पुलिस दल उपस्थित रहा ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top