• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – जिले के सोंडवा में मड़ई उत्सव का जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत ने किया शुभारंभ ।

आलीराजपुर – जिले के सोंडवा में मड़ई उत्सव का जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत ने किया शुभारंभ ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️

फोटो
फोटो 2

आलीराजपुर – जिले के सोंडवा क्षेत्र में जनजातीय संस्कृति का अद्भुत उत्सव – मड़ई उत्सव का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ हुआ , इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरीबाई खरत और जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेवली उसान गरासिया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की , कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान  पूरे आयोजन का निरीक्षण किया और मंच पर प्रस्तुत जनजातीय नृत्य, लोकगीत एवं पारंपरिक कलाओं की झलक का आनंद लिया। उन्होंने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे उत्सव हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं , इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती बिना डावर, विभिन्न जनप्रतिनिधि , अधिकारी – कर्मचारी और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उन्होंने उत्सव की हर प्रस्तुति का उत्साहपूर्वक आनंद लिया , मड़ई उत्सव में जनजातीय नृत्य , लोकगीत, पारंपरिक वाद्य यंत्रों और हस्तशिल्प की झलक देखने को मिली, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह आयोजन जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति और पारंपरिक कलाओं को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम साबित हुआ , कार्यक्रम का समापन समारोह में सभी उपस्थितजनोंने आनंद लिया और कहा कि ऐसे उत्सव न केवल हमारी सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हैं बल्कि ग्रामीण और जनजातीय समुदायों के बीच सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को भी प्रोत्साहित करते हैं ।

Releated Posts

आलीराजपुर – एसडीएम तपीश पांडे बने देव दूत , दुर्घटना मे घायलों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – ग्राम खरपई के पास एक सड़क हादसा हो गया…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

आलीराजपुर – भाजपा के चार मंडलों के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न , कार्यकर्ताओं ने एक साथ रात्रि विश्राम कर साझा किए अपने फील्ड के अनुभव ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

आलीराजपुर – सांसद अनीता चौहान के प्रयासों से जिले 21,650 पोषण किट वितरण , सांसद ने अभियान का किया शुभारंभ , कुपोषण मिटाने की दिशा में बड़ा कदम ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत रतलाम लोकसभा क्षेत्र…

ByByनयन टवली Mar 21, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top