संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

आलीराजपुर – जिले में अवैध शराब के परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के नेतृत्व में आलीराजपुर पुलिस द्वारा निरंतर अभियान संचालित किया जा रहा है , पुलिस अधीक्षक ने दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को जिले के सभी थाना प्रभारियों की विशेष बैठक आयोजित की थी। इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि अवैध शराब के परिवहन , भंडारण और विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों तथा अंतर्राज्यीय गिरोहों के विरुद्ध कठोरतम कदम उठाए जाएँ और किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए , इन निर्देशों के पालन में थाना कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली , दिनांक 26-27 अक्टूबर 2025 की मध्यरात्रि को कोतवाली पुलिस टीम कस्बा भ्रमण पर थी , इसी दौरान उन्हें विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक क्रमांक RJ09GD7262 , जिसमें बड़ी मात्रा में अवैध शराब भरी है , आम्बुआ रोड से आलीराजपुर की ओर आ रहा है , ट्रक के सामने की काँच पर लाल रंग में “माँ” लिखा होने की भी सूचना दी गई , मुखबिर की जानकारी पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सोनू सितोले व उनके अधीनस्थ टीम गठित कर उण्डवा फाटा आम्बुआ रोड पर सघन वाहन चेकिंग की कार्यवाही की गई , वाहन चेकिंग कार्यवाही के दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए नंबर का ट्रक आता दिखाई दिया पुलिस टीम के द्वारा उक्त वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। परंतु वाहन चालक ने वाहन को तेज गति से भगाते हुए भागने का प्रयास किया , पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया , परंतु चालक अंधेरे का लाभ उठाकर वाहन को रास्ते में छोडकर फरार हो गया , पुलिस टीम ने ट्रक को घटनास्थल पर सुरक्षित कर ट्रक की तलाशी ली , तलाशी के दौरान जांच में पाया गया कि ट्रक में गोवा व्हिस्की ब्रांड की भारी मात्रा में शराब की पेटियाँ भरी थीं , वाहन को सुरक्षित थानें लाया गया व वाहन में भरी पेटियों की गिनती थाना कोतवाली परिसर में की गई , जिसमें कुल 1450 पेटियाँ (कुल मात्रा 13,050 बल्क लीटर) अवैध शराब बरामद हुई , शराब की अनुमानित कीमत ₹92,80,000 तथा ट्रक की कीमत ₹25,00,000 आंकी गई — कुल मूल्य लगभग ₹1,17,80,000 रुपये। शराब की पेटियाँ चार अलग-अलग बैच नंबरों (141, 153, 157, 160) में पाई गईं। शराब का सेम्पल विधिवत रूप से सीलबंद कर जांच हेतु भेजा गया , जब्तशुदा शराब एवं ट्रक को विधिसम्मत कार्यवाही के तहत सुरक्षित रखा गया उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली आलीराजपुर में अपराध क्रमांक 477/25 , धारा 34(2) , 46 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया , उक्त अवैध शराब परिवहन के स्त्रोत व शराब कहां ले जा रही थी तथा इसमें संलिप्त आरोपियों के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है ।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू सिटोले उप निरीक्षक सुनिल रंदे , जयराम वसुनिया , सहायक उप निरीक्षक अरुण राठौर , रणजीत सिंह सोलंकी, लक्ष्मण देवड़ा , रामकुमार यादव , प्रधान आरक्षक प्रताप , बदेसिंह , रविंद्र , तेलसिंह , आरक्षक हनुमंत , गंगाराम , सुमित , गजेन्द्र , प्रकाश , जितेन्द्र , अमरसिंह , संतोष , सुरत , प्रकाश का सराहनीय योगदान रहा , पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह ने बताया कि —“थाना कोतवाली पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही पुलिस प्रशासन की सतर्कता और अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की सफलता का उदाहरण है , जिले में पिछले एक सप्ताह से अवैध शराब के अंतर्राज्यीय तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है , ” विशेष अभियान के तहत अब तक कुल 10 बडे प्रकरणों में 19,979 लीटर अवैध शराब (कुल कीमत ₹1,25,59,880) एवं 05 वाहन (कुल कीमत ₹49 लाख) जब्त किए जा चुके हैं तथा अन्य 19 छोटे प्रकरणों में 156 लीटर शराब कीमती 37330 लीटर जप्त की गई है। इस प्रकार अभियान के तहत अबतक कुल ₹1,74,97,210 रूपये की जप्ती की कार्यवाही की जा चुकी है ,“आलीराजपुर पुलिस जिले से अवैध शराब माफिया और तस्करी में संलिप्त नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त करने के लिए ठोस और निरंतर कार्रवाई कर रही है , यान के तहत की गई कार्यवाही मे जप्त अवैध शराब के स्रोत एवं आपूर्ति श्रृंखला की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह अवैध शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था तथा इसमें किस-किस की संलिप्तता हैं , किसी भी व्यक्ति को, जो शराब के अवैध परिवहन , भंडारण या विक्रय में लिप्त पाया जाएगा, बख्शा नहीं जाएगा तथा उसके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ।





