• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती पर होगा सरदार @150 यूनिटी मार्च का भव्य आयोजन , निकलेंगी पदयात्राएं ।

आलीराजपुर – सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती पर होगा सरदार @150 यूनिटी मार्च का भव्य आयोजन , निकलेंगी पदयात्राएं ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – सर्वविदित है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल जी को लौह पुरुष कहा जाता है , लेकिन उनके व्यक्तित्व की असली शक्ति केवल लौह जैसी दृढ़ इच्छाशक्ति नहीं थी, बल्कि उनका अडिग विश्वास था ‘‘भारत एक है , भारत अखंड है, और भारत सदा-सर्वदा अखंड रहेगा , यह वही विश्वास है जिसे आज विकसित भारत 2047 के संकल्प के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आगे बढ़ा रहे हैं , प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन भागीदारी से राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरित होकर युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना , समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से पुरे देश के हर जिले में सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150 वे जन्मदिवस के उपलक्ष्य में  सरदार @ 150 यूनिटी मार्च पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है , यह बात रतलाम झाबुआ आलीराजपुर की सांसद श्रीमति अनिता चौहान द्वारा कही गई , सांसद श्रीमति अनिता चौहान ने कहा की हमें याद रखना होगा कि सरदार पटेल जी ने रियासतों को जोड़ा था हमें सपनों को जोड़ना है , सरदार पटेल जी ने नक्शे पर भारत को एक किया था हमें दिलों और आत्माओं में भारत को एक करना है , ये एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने हमारे कंधे पर दी है और अब हमें प्रधानमंत्री मोदी जी की लीडरशिप में उसे पूरा करना होगा , वल्लभ भाई के महत्व को नही समझ पाई कांग्रेस कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने कहा की कांग्रेस कभी भी सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को नही समझ पाई , भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरदार वल्लभ भाई पटेल को वह सम्मान प्राप्त हो रहा है , जिसके वे वास्तविक अधिकारी हैं , कांग्रेस ने जहां सदैव उनके योगदान की उपेक्षा की , वहीं भाजपा संगठन ने उन्हें राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक के रूप में गौरवपूर्वक स्थापित किया है , कैबिनेट मंत्री श्री चौहान ने बताया की सरदार @ 150 यूनिटी मार्च पदयात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा जिला महामंत्री रिंकेश तंवर को जिला संयोजक बनाया गया वही विधायक प्रतिनिधी गोविन्दा गुप्ता एवं भाजपा मंत्री रितेश डावर को सहसंयोजक बनाया गया है , जिले में निकलेगी पदयात्रा भाजपा जिलाध्यक्ष सतोष मकु परवार ने बताया की जिले में यह पदयात्रा 31 अक्टूबर से 25 नवंबर के मध्य आयोजित की जाएंगी। यात्रा लगभग 10 किलोमीटर की रहेगी, जिसमें युवाओ से लेकर प्रबुद्धजन सभी सम्मिलित होगे , यात्रा जोबट एवं आलीराजपुर विधानसभा के चिन्हीत मांर्ग से होते हुए अपने गंतव्य तक पहुचेगी , इस बीच आने वाले देवालयो में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा , वही मार्ग के ग्रामो में आत्मनिर्भर भारत एवं घर घर स्वेदशी अपनाने के आव्हान के साथ एक पेड माॅ के नाम वृक्षारोपण भी किया जाएगा । 

राष्ट्रीय पदयात्रा का भी होगा आयोजन :- सरदार 150 युनिटी मार्च पदयात्रा राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एकता , देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करना है , सरदार पटेल ने जिस तरह बिखरे हुए भारत को एक भारत बनाया, उसी भावना को यह पदयात्रा आगे बढ़ाएगी , इस अभियान के जरिए युवाओं को एक भारत और आत्मनिर्भर भारत के आदर्श अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा , देशभर में सभी संसदीय क्षैत्र में 1-1 दिन की यात्राए निकाली जाएगी , जिसमें बाद राष्ट्रीय पदयात्रा 26 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 तक सरदार पटेल जी के जन्मस्थल करमसद से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी केवड़िया तक 152 किमी की पदयात्रा निकाली जाएगी , जिसमें देशभर के हर जिले से 2-2 युवा शामिल होगे , मंत्री एवं सांसद का आव्हान – युवा ले हिस्सा , कैबिनेट मंत्री  नागरसिंह चौहान , सांसद श्रीमति अनिता चौहान , भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष मकु परवाल सहित यात्रा की जिला टोली के रिंकेश तवंर , गोविन्दा गुप्ता , रितेश डावर सहित भाजपा के समस्त जिला एवं मंडलों के पदाधिकारियों ने जिले के समस्त युवाओं से आग्रह किया कि वे इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय एकता अभियान में भाग लेकर सरदार पटेल के एक भारत , श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करें ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top