संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

आलीराजपुर – कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की अध्यक्षता में समयावधि समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्टर सभा में आयोजन किया गया , बैठक में कलेक्टर माथुर ने सीएम हेल्पलाइन , आयुष्मान भारत योजना , आंगनबाड़ी में पोषण आहार वितरण , विभिन्न विभागों में ईक्वासी , भावांतर योजना आदि से संबंधित समीक्षा की गई , बैठक में मुख्य रूप से 50 दिवस से अधिक लंबित संवेदनशील शिकायतों को गंभीरता पूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए गए , उन्होंने समस्त ब्लॉक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे भी सीएम हेल्पलाइन शिकायतों को गंभीरता पूर्वक लेकर उनका संतोषजनक निराकरण करें साथ ही समस्त विभाग प्रमुख यह सुनिश्चित करें की आगामी बैठक के पूर्व समस्त विभाग ए ग्रेड में स्थान प्राप्त करें ताकि जिले की ग्रेडिंग में सुधार संभव हो सके , उन्होंने समस्त विभाग प्रमुखों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने अपने विभाग में संचालित हितग्राही मूलक योजना में तकनीकी त्रुटि के कारण कई हितग्राहियों को समय पर भुगतान न होने पर नाराजगी व्यक्त कर निर्देशित किया कि जिन हितग्राहियों को तकनीकी त्रुटि के कारण विलंब हुआ है उनके कागजी कार्यवाही एवं तकनीकी समस्या का निदान कर तुरंत राहत दे , साथ ही यह भी सुनिश्चित करें की समस्त हितग्राहियों को सब्सिडी का लाभ मिला है या नहीं , हितग्राहियों को सब्सिडी का लाभ नहीं मिला इसकी मॉनिटरिंग कर उन्हें लाभान्वित करें , इस दौरान उन्होंने महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि समय पर बच्चों को गरम नाश्ता एवं पोषण आहार मिलें , जिन आंगनबाड़ियों में शासन के निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है उनके खिलाफ कार्रवाई करें , साथ ही समस्त अनुविभागीय अधिकारी समय समय पर भ्रमण कर अपने अपने क्षेत्र में यह सेवा सुनिश्चित कर जॉच प्रतिवेदन इस कार्यालय को देना सुनिश्चित करें , इस दौरान उन्होंने जनपद पंचायत एवं नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने अपने कार्यक्षेत्र में ई – केवाईसी में तेजी लाए प्राप्त लक्ष्य अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है जिससे अन्य योजनाएं प्रभावित हो रही है आगामी दिनों में कार्य में गति लावे जिसकी प्रतिदिन मॉनिटरिंग जिला स्तर से की जाएगी , इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर सिंह , संयुक्त कलेक्टर मनोज गरवाल , अनुविभागीय अधिकारी तपीस पांडे , निधि मिश्रा सहित अन्य विभाग प्रमुख उपस्थित रहे ।





