• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल से मुलाक़ात कर , जिले के किसानों के हित के लिए रखी यह मांग ।

आलीराजपुर – केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल से मुलाक़ात कर , जिले के किसानों के हित के लिए रखी यह मांग ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – जिला आदिवासी बाहुल्य एवं कृषि प्रधान जिला होकर यहां के निवासरत किसानों का मुख्य आय का स्त्रोत कृषि है , ऐसे में कृषि को उन्नत बनाने में खेतों में लगाई फसल को पर्याप्त पानी देना बेहद जरूरी ओर पर्याप्त सिंचाई   के लिए जल स्त्रोतों की पर्याप्ता भी बेहद आवश्यक है , जिसको लेकर मनरेगा योजना में  निरंतर कपिलधारा के कूप खनन हो रहे हैं। किन्तु इनकी संख्या में बढ़ोतरी अति आवश्यक है , यह बात कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल को कहते हुए एक पत्र सौंपा , केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल से मुलाक़ात कर , जिले के किसानों के हित के लिए रखी यह मांग ।

क्या है मुख्य मांग – कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने  पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से मुलाक़ात कर आलीराजपुर जिले के किसानो को उन्नत सिंचाई व्यवस्था की मांग हेतु कपिलधारा कूप खनन की संख्या बढ़ने के संबंध में एक मांग पत्र सौपा  , जिसमें मंत्री श्री चौहान ने बताया कि महात्मा गाँधी नरेगा योजना अंतर्गत कपिलधारा कूप निर्माण हितग्राही योजना के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में 5 कूप निर्माण कराए जाने का प्रावधान है , साथ ही यह भी नियम बना हुआ है कि आबंटित 5 कूप खनन शत प्रतिशत पूर्ण होने के उपरांत उस ग्राम ने अगला लक्ष्य प्राप्त होगा , मंत्री चौहान ने बताया कि हमारे जिले में कुल 271 ग्राम पंचायते है, जिसमें कुल 552 ग्राम है और सभी की बसाहट फलिया-मोहल्ले के रूप में दूर दूर है , ऐसे में पूरे ग्राम के कृषकों को इसका लाभ मिलना नामुमकिन है , जिसके चलते सिंचाई में पर्याप्त जल नहीं दिया जा पाता है ।

मांग पत्र…

विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने बताया कि कैबिनेट मंत्री श्री चौहान ने अपने मांगपत्र में प्रत्येक ग्राम पंचायत हेतु 5 कूपों की संख्या में वृद्धि कर इसे 30 से 40 कपिलधारा कूप निर्माण का प्रावधान करने का अनुरोध किया, जिससे ग्राम पंचायतों की भौगोलिक स्थिति अनुसार इस संख्या को ग्रामों तक विभाजित कर सभी ग्रामों के किसानों को लाभ दिलवाने के साथ खेती में सिंचाई समस्या से राहत मिल सके , क्षेत्र के विकास में कैबिनेट मंत्री  चौहान किसी भी प्रकार की कमी नहीं रख रहे हैं , उन्होंने कहा कि जिले के किसान भाईयों को सिचाई हेतु पानी की कोई परेशानी न हो , इसके लिए  निरंतर प्रयासरत रहता हु, और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार निरंतर हमारे प्रस्तावों को हरी झंडी देकर विकासकार्य तत्परता से कार्य कर रही है , जिसका साक्ष्य सामने ही है , नर्मदा सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से गांव गांव  नर्मदाजी का जल पहुंच रहा है , कुछ ग्रामों पंचायतो मे कुएं के निर्माण की बड़ौतरी होने से किसानों को ओर राहत मिल जाएगी ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top