संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने बताया कि जिले में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के समापन वर्ष जनजातीय गौरव दिवस का आलीराजपुर में मालवा निमाड़ अंचल के समस्त जनजातीय भाई बहनों की उपस्थिति में दिनांक 15 नवंबर 2025 को आयोजन होना प्रस्तावित है , इस आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के लिए कलेक्टर श्रीमती माथुर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई , इस बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को सम्पूर्ण कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया , इस दौरान श्रीमती माथुर ने इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए विभागवार दायित्व सौंपे , साथ ही उपस्थित समस्त विभाग प्रमुख को निर्देशित करते हुए कहा कि सौंपे गए दायित्व का निर्वहन गंभीरता से करे , तैयारी एवं व्यवस्था को समय सीमा में पूर्ण कर जिला प्रशासन को अवगत कराए , इस दौरान संयुक्त कलेक्टर मनोज गरवाल सहित समस्त विभाग प्रमुख उपस्थित थे ।





