संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

आलीराजपुर – रॉयल नॉर्वेजियन दूतावास और यूएन महिला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश से सांसद श्रीमती अनिता चौहान को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। जिसके चलते सांसद श्रीमती चौहान आज इंदौर से दिल्ली के लिए रवाना हुए। जहां से वे नार्वे के लिया अपनी विदेश यात्रा प्रारंभ करेंगे, जहां वे नार्वे के ओस्लो और ट्रोम्सो में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर 8 नवम्बर को पुनः स्वदेश लौटेंगे ।

सांसद श्रीमती अनिता चौहान की इस विदेश यात्रा पर प्रस्थान के पूर्व भाजपा जिला कार्यालय पर एवं कलेक्टर कार्यलय मे हुआ स्वागत :- कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान ,भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल , महामंत्री मोंटू शाह , कलेक्टर नीतू माथुर , जिला पंचायत सीईओ प्रखर सींह , एडिशनल एसपी प्रदीप पटेल , जिला उपाध्यक्ष हितेंद्र शर्मा , मंत्री रितेश डावर, विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता , मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी , महामंत्री राजेश गुप्ता, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश सस्तिया , नगर मीडिया प्रभारी चिराग थैपडिया , मोहम्मद पाकीजा , सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया , उक्त जानकारी मंत्री सांसद हेल्पलाइन प्रभारी एवं विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता द्वारा दी गई ।





