संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

आलीराजपुर – मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 2025 के जिला स्तरीय समारोह के आमंत्रण पत्र और कार्यक्रम सूची से अपना नाम नदारद पाए जाने के बाद जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस पर तत्काल मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ न केवल जांच बल्कि तत्काल कार्यवाही की मांग की है , पत्र में उन्होंने स्पष्ट किया , “एक महिला आदिवासी विधायक का नाम कार्यक्रम से हटाना न केवल प्रशासनिक शिष्टाचार का उल्लंघन है, बल्कि महिला और आदिवासी जनप्रतिनिधि का भी अपमान है , विधायक पटेल ने स्पष्ट मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच हो और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि किसी भी जनप्रतिनिधि के साथ दोबारा ऐसा प्रोटोकॉल उल्लंघन न हो ।
विधायक पटेल – यह सिर्फ मेरा नहीं , बल्कि मेरे क्षेत्र की जोबट विधानसभा की जनता का भी अपमान है, जिनके विश्वास और प्रतिनिधित्व के कारण मैं इस पद पर हूँ।मेने सीएम और विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर कारवाई की मांग है ।





