• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट , छात्रावास एवं बाघ प्रिंट कारखाने का किया औचक निरीक्षण ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट , छात्रावास एवं बाघ प्रिंट कारखाने का किया औचक निरीक्षण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

आलीराजपुर – कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर आज जोबट अनुभाग पहुंची , जहाँ उन्होंने बालक छात्रावास एवं बाघ प्रिंट कारखाने का औचक निरीक्षण किया , सबसे पहले कलेक्टर माथुर छात्रावास पहुंची जहाँ उन्होंने बच्चों से चर्चा करते हुए कहा आपके माता पिता ने एक अच्छा निर्णय रख कर आपको हॉस्टल में भेजा है , अपने माता पिता के निर्णय को सही साबित करने के  लिए आप लोगों को अत्यधिक मेहनत कर अच्छी पढ़ाई करना चाहिए , शिक्षा के माध्यम से ही आप लोग अपने लक्ष्य को प्राप्त करोगे , इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ से बात करते हुए संबंधित विषयों पर कुछ सवाल जवाब भी करे , संतोषपूर्ण जवाब प्राप्त होने पर उन्होंने हर्ष जाहिर किया , इस दौरान उन्होंने अधीक्षक को हॉस्टल में ओर अधिक साफ सफाई के निर्देश दिए , साथ  ही प्रत्येक रविवार को इंग्लिश ओर गणित विषयों से संबंधित एक्स्ट्रा क्लास के निर्देश दिए , उन्होंने आरओ वाटर की जांच करते हुए स्वयं पानी पीकर उसकी जांच भी की ।

फोटो 3

बाघ प्रिंट कारखाना :- कलेक्टर नीतू माथुर ने जिले में हस्तशिल्प ओर हस्तकला को बढ़ावा देने और महिलाओं को बाग प्रिंट के माध्यम से ओर अधिक सशक्त करने के उद्देश्य  के लिए जोबट स्थित इदरीश सज्जाद्दीन खत्री बाग प्रिंट उद्योग स्थल का निरीक्षण किया , इस दौरान कलेक्टर नीतू माथुर ने यह पर कारीगरों से कपड़े निर्माण , रंगों के चयन , रंगों के उपयोग , रंगों के निर्माण आदि से संबंधित जानकारी एकत्रित की , इस दौरान इदरीश ने बताया कि कपड़े के निर्माण से लेकर संपूर्ण प्रक्रिया हाथों से की जाती जिसमें समय के साथ साथ काफी मेहनत है किंतु विश्व में बाग प्रिंट की मांग होने से इस कार्य में काफी आनंदित होकर गर्व भी होता है कि जोबट जैसे छोटे ग्रामीण अंचल के कपड़े की मांग हर जगह है , इस दौरान कलेक्टर माथुर ने इस कार्य में महिला समूहों को जोड़ने और उन्होंने  परीक्षण देने के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश अनुविभागी अधिकारी को दिए । उन्होंने ने बताया कि बाग प्रिंट का मार्केट पूरे विश्व में अगर इस कार्य से यहां की महिला जुड़ती है तो काफी अच्छे परिणाम भविष्य में आ सकते है और महिला भी सशक्त बनेगी , इस दौरान एसडीएम वीरेंद्र बघेल , तहसीलदार सुनील राणा आदि उपस्थित थे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top