संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया , निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वन स्टॉप सेंटर की संचालक से कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की , ओएससी की संचालक द्वारा बताया गया कि जो भी पीड़िता अस्थाई आश्रय के लिए आती हैं उनकी व्यक्तिगत फाइल अलग से बनाई जाती है , उनकी काउंसिलिंग की जाती है , उन्हें पुलिस सहायता, कानूनी और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाती है , कलेक्टर माथुर ने सेंटर के रजिस्टर का निरीक्षण कर आवश्यक अभिलेखों की जांच की तथा सेंटर में संचालित किचन को भी देखा , उन्होंने सेंटर की साफ-सफाई एवं किचन में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता के विषय पर भी चर्चा की , इस दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ित महिलाओं को समय पर आवश्यक सहयोग और सहायता उपलब्ध कराई जाए ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े , इस दौरान वन स्टॉप सेंटर की संचालक हिमानी राठौड़ एवं वन स्टॉप सेंटर के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।





