• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – युवा कांग्रेस की टीम का ऐलान , पुष्पराज पटेल जिला अध्यक्ष एवं लक्की राठौड़ विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित हुए ।

आलीराजपुर – युवा कांग्रेस की टीम का ऐलान , पुष्पराज पटेल जिला अध्यक्ष एवं लक्की राठौड़ विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित हुए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – प्रदेश में हुए युवक कांग्रेस के चुनाव परिणाम आज घोषित हुए , जिनमें आलीराजपुर जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर पुष्पराज रावत पटेल ने शानदार और ऐतिहासिक जीत दर्ज की , पुष्पराज पटेल का मुकाबला पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के भतीजे, पूर्व युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के भाई दीपक भूरिया से था , इस चुनाव में पुष्पराज पटेल ने एकतरफा मुकाबले में दीपक भूरिया को 2076से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया , जहाँ पुष्पराज पटेल को 2743से अधिक वोट प्राप्त हुए, वहीं दीपक भूरिया को मात्र 667 वोट ही मिले ।

पुष्पराज पटेल की पूरी पैनल ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की –

जोबट विधानसभा अध्यक्ष – लक्की मिश्रीलाल राठौड़ । • आलीराजपुर विधानसभा अध्यक्ष सुरेश चौहान । • जोबट ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश देवका । • कठ्ठीवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष विजय चौहान । • चंद्रशेखर आज़ाद नगर (भाबरा) ब्लॉक अध्यक्ष विनय वसुनिया । • उदयगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष राजू देहदिया ।

पुष्पराज रावत पटेल – आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जोबट विधायक सेना महेश पटेल के पुत्र तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री मुकेश रावत पटेल के भतीजे हैं , इस जीत के साथ आलीराजपुर जिले को एक ऊर्जावान , संघर्षशील और जुझारू युवा अध्यक्ष मिला है , परिणाम घोषित होते ही जिलेभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई , वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पराज पटेल को हार्दिक बधाई दी, वहीं पुष्पराज पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि :- यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और कांग्रेस विचारधारा की जीत है। हम संगठन को गाँव-गाँव तक मजबूत करेंगे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top