• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – जनजाति गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ यादव के आगमन को लेकर , सोरवा मंडल की बैठक संपन्न ।

आलीराजपुर – जनजाति गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ यादव के आगमन को लेकर , सोरवा मंडल की बैठक संपन्न ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती के अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अलीराजपुर आ रहे हैं जहां वे भगवान बिरसा मुंडा और आलीराजपुर क्षेत्र के लोकनायक छीतू किराड़ की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे , जिला महामंत्री मोंटू शाह ने कहा की बिरसा मुंडा और छीतु किराड़ ने अंग्रेजों के विरुद्ध आजादी की लड़ाई लड़ी साथ ही बिरसा मुंडा ने धर्मांतरण के विरुद्ध भी उस समय ईसाई मिशनरियों के खिलाफ आवाज उठाई थी और इसी के चलते उन्हें भगवान बिरसा मुंडा और धरती आबा के नाम से पुकारा जाने लगा ,  25 वर्ष की आयु में अंग्रेजों की जेल में यातना सहते हुए बिरसा मुंडा का निधन हुआ यह इतिहास हमें नहीं बताया गया भारतीय जनता पार्टी की सरकार ऐसे लोकनायको का इतिहास निकाल कर जनता के बीच ला रही हैं और उन्हें सम्मान देने का काम कर रही हैं उक्त बात भाजपा जिला महामंत्री मोंटू शाह ने सोरवा मंडल की बैठक के दौरान कहीं , भाजपा जिला महामंत्री मोंटू शाह ने कहा की आगामी 15 नवंबर को आलीराजपुर में होने वाले भव्य जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में सोरवा मंडल से अधिक से अधिक उपस्थित हो इसके लिए हम सबको प्रयास करना होंगे। इस दौरान उन्होंने उपस्थित मंडल पदाधिकारी से चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव आयोग SIR  करवा रहा है इस पर हमें ध्यान देने की आवश्यकता है जो भी नाम डबल या गलत चढ़े हुए हैं उसे हटवाना होगा और जिन लोगों के नाम जोड़े जाना है उसे चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार जुड़वाने का काम भी हम सभी को करना है इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज चौहान ,  अकलवा सरपंच फतेह सिंह , कालीबेल सरपंच किशन भाई , मेहनी सरपंच एसराम भाई , सोरवा सरपंच प्रदीप भाई , मुकेश भाई खुदर से एमफिल भाई , दरजा से हर्षद भाई , रातड़ से प्रकाश भाई , सुमनियावाट से पार सिंह , रोदड़ु से गिलदार भाई , केल से मनीष भाई , सुमन भाई , दरखड़ से इंडु भाई सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top