• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही , अवैध हथियार ले कर घूम रहा व्यक्ति गिरफ्तार , 5 जिंदा कारतूस भी मिले ।

आलीराजपुर – थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही , अवैध हथियार ले कर घूम रहा व्यक्ति गिरफ्तार , 5 जिंदा कारतूस भी मिले ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – थाना कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को अवैध 12 बोर की देसी बंदूक एवं 05 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 06 नवम्बर 2025 को रात्रि के समय थाना कोतवाली , आलीराजपुर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पंचेश्वर मंदिर पुलिया के पास 12 बोर की बंदूक लेकर घूम रहा है , उक्त व्यक्ति के कारण आसपास के लोग भयभीत हो रहे हैं कि सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू सिटोले ने त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस टीम को उक्‍त स्‍थान पर भेजते हुये बल को रवाना किया , पुलिस टीम द्वारा बताये गये स्थान पर पहुँचकर घेराबंदी की गई। इस दौरान मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिये का एक व्यक्ति बंदूक जैसा हथियार लेकर घूमता हुआ दिखाई दिया , पुलिस दल को देखकर उक्त व्यक्ति भागने लगा, किंतु पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वेस्ता पिता भुरसिंह देवरकिया भील, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम कनेरा तड़वी फलिया, थाना आम्बुआ, जिला आलीराजपुर बताया। आरोपी के पास रखे हथियार की जांच करने पर वह एक नाल की 12 बोर की देसी बंदूक पाई गई , लाइसेंस के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका , बंदूक पुरानी अवस्था में थी, जिस पर किसी कंपनी का मोनो या नंबर स्पष्ट रूप से अंकित नहीं था , बंदूक के बट पर मिलिट्री कलर का कवर लगा हुआ था, जिसकी जांच करने पर कवर में 06 खाने वाला कारतूस रखने का पॉकेट पाया गया , जिसमें से 05 जिन्दा कारतूस शक्तिमान एक्सप्रेस 12 बोर कंपनी के रखे मिले , आरोपी वेस्ता पिता भुरसिंह देवरकिया भील को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से उक्त देसी 12 बोर की बंदूक एवं 05 जिन्दा कारतूस को जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 25(ए) एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत थाना कोतवाली आलीराजपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top