• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – मुख्यमंत्री मोहन यादव के आगमन को लेकर तैयारिया हुई तेज , जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपाल सिंह खरत ने ली सोड़वा जनपद क्षेत्र की मेराथन बैठक ।

आलीराजपुर – मुख्यमंत्री मोहन यादव के आगमन को लेकर तैयारिया हुई तेज , जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपाल सिंह खरत ने ली सोड़वा जनपद क्षेत्र की मेराथन बैठक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – जनपद पंचायत सोंडवा हॉल में आज जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई , बैठक में 8 नवंबर को आयोजित होने वाले पटेल , पुजारा एवं चौकीदार सम्मेलन की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई, वहीं 15 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के अलीराजपुर आगमन को लेकर भी सभी व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया , बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपालसिंह खरत ने की , उन्होंने कहा कि जनजाति गौरव दिवस हमारे आदिवासी समाज के स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है , इस दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी , श्री खरत ने सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं मोबिलाइज़र टीमों के साथ मिलकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की और जिम्मेदारियां सौंपीं , इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेवली गरासिया , उपाध्यक्ष विक्रमसिंह भयडिया , अध्यक्ष प्रतिनिधि उसान गरासिया , जनपद पंचायत CEO वेरसिंह मुजाल्दा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे , बैठक में यह संकल्प लिया गया कि जनजातीय समाज के नायक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर सोंडवा क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रम ऐतिहासिक और प्रेरणादायी होंगे , जिससे समाज में जागरूकता और गर्व की भावना और प्रबल होगी ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top