• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – महेश पटेल ने ली कार्यकर्ताओ की बैठक , 12 नवम्बर को ग्राम डाबड़ी में होगा विशाल जन आंदोलन , जीतू पटवारी और उमंग सिंगार होंगे शामिल ।

आलीराजपुर – महेश पटेल ने ली कार्यकर्ताओ की बैठक , 12 नवम्बर को ग्राम डाबड़ी में होगा विशाल जन आंदोलन , जीतू पटवारी और उमंग सिंगार होंगे शामिल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – 12 नवम्बर को ग्राम डाबड़ी में होगा आदिवासी अधिकारों के लिए विशाल जन आंदोलन , आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने आगामी 12 नवम्बर को ग्राम डाबड़ी जोबट में आयोजित होने वाले आदिवासी अधिकारों के जनआंदोलन को लेकर तैयारियों की समीक्षा हेतु जोबट के मंगलम होटल में कार्यकर्ताओं की बैठक ली , बैठक में ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया , इस दौरान श्री पटेल ने कहा कि “यह आंदोलन हमारी भूमि , जल और जंगल की रक्षा का संकल्प है अब आदिवासी समाज अपनी ज़मीन नहीं छोड़ेगा , ”बैठक में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियान और संगठन की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई , 12 नवम्बर के इस ऐतिहासिक जनआंदोलन में प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी , नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार , पूर्व मंत्री एवं कुक्षी विधायक सुरेंद्र सिंह (हनी) बघेल,आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल , जोबट विधायक सेना महेश पटेल साथ ही अनेक आदिवासी विधायक , जनप्रतिनिधि एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे , जल , जंगल और ज़मीन” की रक्षा का संकल्प श्री महेश पटेल ने कहा कि यह सिर्फ़ आंदोलन नहीं बल्कि आदिवासी अस्मिता और अस्तित्व की रक्षा का निर्णायक संघर्ष है , उन्होंने सभी समाजजनों से 12 नवम्बर , ग्राम डाबड़ी में पहुँचकर इस ऐतिहासिक आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top