• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने मुख्यमंत्री डॉ . मोहन यादव के आगमन को लेकर , कानून व्यवस्था एवं तैयारियों को लेकर ली आला अधिकारीयों की बैठक ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने मुख्यमंत्री डॉ . मोहन यादव के आगमन को लेकर , कानून व्यवस्था एवं तैयारियों को लेकर ली आला अधिकारीयों की बैठक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – आगामी जनजातीय गौरव दिवस समारोह के अवसर पर जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित आगमन को दृष्टिगत रखते हुए आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कानून व्यवस्था एवं तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई , बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर नीतू माथुर के द्वारा की गई , बैठक में पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रखर सिंह, संयुक्त कलेक्टर मनोज गरवाल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल , डिप्टी कलेक्टर निर्मला कलमे , अनुविभागीय अधिकारी तपीश पांडे , वीरेंद्र सिंह बघेल सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे , कलेक्टर नीतू माथुर ने कहा कि यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम है, जिस पर पूरे प्रदेश की नजर रहेगी इसलिए सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि आयोजन उत्कृष्ट स्तर का हो और जिले की छवि पर कोई आंच न आए , उन्होंने निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ रहे, कोई भी अराजक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश न करे , सभी एसडीएम , एसडीओपी और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहें , सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी न फैलें , इस पर भी विशेष निगरानी रखी जाए , कलेक्टर ने आगे कहा कि कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई , पानी एवं बैठने की व्यवस्था , हेलीपेड की सफाई , बायो टॉयलेट , बैरीकेटिंग , मजबूत मंच , मेडिकल किट आदि सभी व्यवस्थाएँ समय पर पूर्ण कर ली जाएं और इसकी रिपोर्ट कलेक्टर कार्यालय में दे , साथ ही हर रूट पर चेक पोस्ट , क्रेन , अग्निशमन व्यवस्था और पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए , कलेक्टर श्रीमती माथुर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम जिले के गौरव का अवसर है इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top