संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल द्वारा गठित भाजपा प्रदेश टीम के महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ सुमेरसिंह सोलंकी एवं प्रदेश मंत्री श्री जयदीप पटेल आज संगठनात्मक प्रवास पर आलीराजपुर आए , जहां उनका भव्य स्वागत किया गया , नवनियुक्त महामंत्री एवं मंत्री सबसे पहले समाधि स्थल पहुंचे जहा भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल, महामंत्री रिंकेश तंवर, मोंटू शाह , राजू मुवेल , वरिष्ठ भदू पचाया , जिला उपाध्यक्ष संजय गुप्ता , जिला मंत्री रितेश डावर , संतोष थेपड़िया , विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता , मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी , महामंत्री राजेश गुप्ता , सरपंच धुंधा कनेश , अभिशेष गेहलोद , चिराग थेपड़िया सहित महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद दोनों अतिथि जनजातीय विकास मंच के कार्यक्रम में शामिल हुए , बिरसा मुंडा एवं छींतू किराड़ की मूर्ति अनावरण स्थान पहुंचे , भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री डॉ सुमेरसिंह सोलंकी एवं प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल , कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ भगवान बिरसा मुंडा एवं छींतू किराड़ की मूर्ति अनावरण स्थान पहुंचे, जहां तैयारियों का जायजा लिया , 15 नवंबर को उक्त दोनों मूर्तियों का अनावरण प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा किया जाना है। यहां से सभी सामने बने गार्डन का अवलोकन करने पहुंचे जहा भाजपा के पितृ पुरुष दीनदयाल जी उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी और शहिद चंद्रशेखर आजाद की प्रस्तावित मूर्ति स्थापना स्थल पहुंचे एवं आगामी कार्ययोजना को समझा ।
टंट्या मामा को माल्यार्पण कर पहुंचे भाजपा कार्यालय
कार्यक्रम स्थल से प्रदेश पदाधिकारी एवं कैबिनेट मंत्री सहित सभी भाजपाई दाहोद नाका स्थित टट्या मामा मूर्ति स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने टंट्या मामा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया , जहां से वे भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे , जहां उन्होंने जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन का पाठ पढ़ाते हुए संगठन की समस्त गतिविधियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने और संगठन को मजबूत करने का मंत्र दिया। उक्त जानकारी विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता द्वारा प्रेषित की गई ।





