संपादक नयन टवली की कलम से ✍️


आलीराजपुर – 15 नवंबर को राष्ट्र जनजातीय गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा एवं छितू किराड़ की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम मे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उपस्थित होंगे , इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारिया जोरो पर है , आज कलेक्टर नीतू माथुर कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारीयों एवं हेलीपेड की व्यवस्था का निरिक्षण करने पहुंची एवं अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए , आपको बता देकी यह कार्यक्रम राजकीय कार्यक्रम है और इस कार्यक्रम मे किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होने पाए इसलिए केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान एवं कलेक्टर नीतू माथुर ने मोर्चा संभाल रखा है , एसपी रघुवंश सिंह भी कार्यक्रम को लेकर सतर्क है एवं चाक चोबंध व्यवस्था एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने मे लगे हुए है ।





