संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

अलीराजपुर – जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कल अलीराजपुर जिले के विकास को नई गति देने वाले महत्वपूर्ण कार्यों का शुभारंभ एवं लोकार्पण वर्चुअल रूप से किया जाएगा , जिले को कुल 244.51 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात मिलने जा रही है, जिसमें 194.78 करोड़ रुपए के कुल 104 निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा 49.73 करोड़ रुपए की लागत के 51 नए कार्यों का भूमिपूजन शामिल है , मुख्यमंत्री जोबट के ग्राम बड़ागुड़ा में 33/11 केवी के उपकेंद्र का लोकार्पण करेंगे, जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति मजबूत होगी , साथ ही कानाकाकड़, कट्ठीवाड़ा और दाबड़ी में बालक एवं बालिका छात्रावासों तथा जोबट में शासकीय महाविद्यालय भवन का भूमिपूजन किया जाएगा , इसी क्रम में आलीराजपुर , जोबट , उदयगढ़ , सोंडवा और कट्ठीवाड़ा में जनपद पंचायत भवन, कंप्यूटर कक्ष , अटल टिकटिंग लैब , फिज़िक्स लैब , केमिस्ट्री लैब सहित विभिन्न शैक्षणिक और प्रशासनिक अवसंरचनाओं का भूमिपूजन किया जाएगा , इसके अलावा कट्ठीवाड़ा में 10 बिस्तरों वाले आयुष चिकित्सालय का भूमि पूजन भी किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में आयुष स्वास्थ्य सुविधाओं में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी , इन सभी विकास कार्यों के पूर्ण होने से जिले के शिक्षा, स्वास्थ्य , ऊर्जा एवं प्रशासनिक सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी ।





