• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – जनजातीय गौरव दिवस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम मे शामिल हुए , मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव , केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान की विकास की मांगो को मंच से दी स्वीकृति ।

आलीराजपुर – जनजातीय गौरव दिवस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम मे शामिल हुए , मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव , केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान की विकास की मांगो को मंच से दी स्वीकृति ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – जनजातीय गौरव दिवस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल आलीराजपुर आए , जहा उन्होने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा एवं क्रांतीवीर छीतु किराड की स्थापित प्रतिमा का अनावरण कर उन्हे पुष्पांजली अर्पित कर वृहद सभा को सम्बोधित किया , सभास्थल पहुचने के उपरान्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल के साथ केन्द्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर , केबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष मकु परवार सहित कई जनप्रतिनिधि मंचासिन हुए , जिसके बाद कैबिनेट मंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया , जिसके बाद भाजपा जिला एवं मंडल के पदाधिकारीयो , मंचासीन जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओ ने बडी माला पहना कर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया , स्वागत उदबोधन देते हुए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ यादव का स्वागत करते हुए कहा की आपके कारण आलीराजपुर जिला निरंतर विकास की ओर अग्रसर है , यहा के लोगो की बार बार मांग होती थी, उन सभी मांगो को चाहे वह नर्मदा का पानी सिचाई के लिए मांगना हो या अलीराजपुर को आलीराजपुर करने की मांग हो , बायपास हो या कोई भी जनहितैषी किसान कल्याण एवं गरिब उत्थान का कार्य हो , आपका यह चौथा दौरा है, आपने हर बार आकर कई सौगाते की, कई घोषणाए की जो निरंतर मुर्त रूप लेती जा रही है , जोबट के जवानिया झीरण में ग्रीट , कपीलधारा कुओ सहित कई मांगे रखी , कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में कपील धारा कुओ तक 3 फेस बिजली की आवश्यकता को पुरा करने, कपील धारा कुए की पंचायत वार 5 से संख्या बडा कर 30 करने की मांग रखी , वही कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने जोबट विधानसभ के भाभरा के जवानीया झीरण में 132 केवी ग्रीट सहित दो अन्य ग्रीड की मांग रख कहा कि ये मिलते है, तो किसानो को बिजली के वाल्टेज सम्बंधित समस्या का समाधान होगा। वही 11 विभिन्न सडको की मांग भी मंच से रखते हुए के कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह जी चौहान ने कहा कि मुझे विश्वास है, विकास पुरुष सम्माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी अपने उद्बोधन में हमारी सभी मांगों को पूरा कहते हुए आलीराजपुर जिले में विकास की गंगा बहा देंगे ,  मंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री डा यादव को पत्र भी सौंपे ।

फोटो 2

आलीराजपुर तो भाग्यशाली :- एक ओर छीतु किराड तो दुसरी ओर चन्द्रशेखर आजाद , मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपना उदबोधन प्रारंभ करते हुए कहा की आलीराजपुर की तो बात ही अलग है, यहा की संस्कृती यहा की परंपराए देख मन प्रसंन हो जाता है , मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अंग्रेजो के अत्याचारो एवं तानाशाही पर प्रकाश डालते हुए 1857 के क्रांतीकारी युद्ध से लेकर आजादी तक अंग्रजो से लडने वाले जनजातीय नायको एवं सभी शहीदो को नमन करते हुए भगवान बिरसा मुंडा एवं शहिद छीतु किराड के आजादी में दिए योगदान पर प्रकाश डालते हुए सभी जनजातीय समाजो के संघर्ष को नमन किया , डॉ यादव ने कहा आलीराजपुर तो बहुत भाग्यशाली है, जहा एक ओर छीतु किराड तो दुसरी ओर शहिद चन्द्रशेखर आजाद ने इस जिले में जन्म लेकर देश के लिए जो योगदान दिया, जिसे भारतवर्ष में कोई नही भुल सकता , कांग्रेस को आडे हाथ लेते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मध्यप्रदेश की समस्त योजनाओ का लाभ शतप्रतिशत देने एवं भविष्य में भी देते रहने का वादा किया। उन्होने कहा की कांग्रेस हमेंशा चिल्लाते रह जाएगी, हम तो हमारे सकल्प को पुर्ण करते रहेगे ।

फोटो 3

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने खोला पीटारा :- विधायक प्रतिनिधी गोविन्दा गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अपने उद्बोधन के अंत में घोषणाओ का पीटारा खोल दिया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान के सभी मांग पत्रो को हाथ में लेकर एक एक कर निरंतर घोषणा करना शुरू कर जिले को कई बडी सौगाते दे दी , इतना ही नही समयाभाव के चलते मुख्यमंत्री डॉ यादव ने साफ कह दिया की कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान के सभी पत्रो के अनुसार हमारे आदीवासी अंचल में जो हो जाए वह सभी करने की घोषणा कर मंत्री श्री चौहान की सभी मांगो को हरी झंडी दिखा दी ।

ये हुई मुख्य घोषणाए : – मनरेगा अन्तर्गत कपीलधारा कुओ की पंचायतवार संख्या 5 से बडा कर 20 कर दी, भविष्य में 30 करने का भी वादा किया , जोबट विधानसभा के आजाद नगर विकासखंड के ग्राम जवानीया (झिरण) में 33 केवी विद्युत ग्रीड , जोबट विधानसभा के आजाद नगर में 132 केवी विद्युत ग्रीड , जोबट विधानसभा के कट्ठीवाडा के ग्राम आम्बाडबेरी में 33 केवी विद्युत ग्रीड , उडद और सोयाबीन में पीला मोजक और कीट रोग से नष्ट फसल के लिए किसानो को मुआवजा देने के लिए 45 करोड देने की घोषणा ।

कैबिनेट मंत्री द्वारा दिए पत्र में उल्लेखित 11 सडको की घोषणा जिसमें जिसमें निम्न सडके शामिल है :-

1 सोण्डवा के ग्राम उन्हाला मेन रोड से निचला फलिया ग्राम उन्हाला तक 04 कि.मी (लगभग)

2 सोण्डवा के ग्राम बिलझरी स्कुल से ग्राम वावी सीमा तक 05 कि.मी. (लगभग)

3 सोण्डवा के ग्राम पिपल्यावाट से ग्राम डेडकुण्डा होते हुए ग्राम घोरट तक 03 कि.मी (लगभग)

4 सोण्डवा के ग्राम चिखली मुण्डला सीमा से चिखली उचला फलिया होते हुए ग्राम आमला मेन रोड तक 03 कि.मी (लगभग)

5 सोण्डवा के ग्राम वालपुर निचला फलिया से ग्राम तिखोला तक 07 कि.मी (लगभग)

6 सोण्डवा के ग्राम बयडीया से चौखलापानी फलिया पंचायत तक 04 कि.मी (लगभग)

7 सोण्डवा के ग्राम अकलघरा से ग्राम मुण्डला तक 04 कि.मी (लगभग)

8 सोण्डवा के ग्राम छोटी हथवी मेन रोड से तडवी फलिया ग्राम छोटी हथवी तक 06 कि.मी.(लगभग)

9 कटठीवाडा के ग्राम अकलवा से ग्राम आम्बा तक 03 कि.मी (लगभग)

10 आलीराजपुर के ग्राम चिखलकुई से ग्राम धनपुर तक 05 कि.मी (लगभग)

11 आलीराजपुर के ग्राम घोंघसा सिंधी फलिया मेनरोड से कोटवाल फलिया, पटेल फलिया होते हुऐ ग्राम लखनकोट तक 05 कि.मी (लगभग)

ये मांगपत्र भी सौंपे :- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान द्वारा कई मांगपत्र भी मुख्यमत्री डॉ मोहन यादव को सौंपे जिसमें
आंगनवाड़ी भवनों , विद्यालयों के जीर्णशीर्ण  भवनों हेतु नवीन भवन , जिला मुख्यालय पर कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल हेतु नवीन बहुमंजिला भवन , जिला मुख्यालय पर बालिका क्रीड़ा खेल परिसर , विभिन्न पंचायतों में पुलिया एवं अन्य निर्माण कार्यों की मांग ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top