• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर का नवाचार , निक्षय मित्र के माध्यम से टीबी रोगियों को पोषण आहार बास्केट उपलब्ध कराई जाएगी ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर का नवाचार , निक्षय मित्र के माध्यम से टीबी रोगियों को पोषण आहार बास्केट उपलब्ध कराई जाएगी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने नवाचार के माध्यम से जिले के सभी विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को निक्षय मित्र बनने के निर्देश दिए हैं , निक्षय मित्र के माध्यम से टीबी रोगियों को पोषण आहार बास्केट उपलब्ध कराई जाएगी , जिससे उन्हें स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने में मदद मिलेगी , इस उद्देश्य से कलेक्टर कक्ष में कलेक्टर माथुर ने अपने कर कमलों से टीबी मरीजों को पोषण आहार बास्केट प्रदान की , इस दौरान उन्होंने मरीजों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नियमित रूप से पोषण आहार का सेवन करने से शीघ्र स्वस्थ होने में सहायता मिलेगी , उन्होंने मरीजों से आग्रह किया कि डॉक्टर के निर्देशानुसार नियमित दवा लेते रहे साथ ही समय समय पर जांच कराए ताकि आपके स्वास्थ में सुधार हो सके , उन्होंने बताया कि बास्केट में मरीजों की पोषण संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए खाद्य सामग्री शामिल की गई है , कलेक्टर श्रीमती माथुर ने जिले के सभी अधिकारियों , कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से निक्षय मित्र बनने की अपील की , ताकि टीबी मुक्त भारत अभियान को गति दी जा सके और जिले को क्षयरोग मुक्त बनाने का लक्ष्य जल्द पूरा हो सके ,  इस दौरान जिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता अधिकारी तथा प्रभारी जिला क्षय अधिकारी भी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top