• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – सांसद खेल महोत्सव के तहत हुई कई प्रतियोगियों , केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान एवं सांसद अनीता चौहान ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला ।

आलीराजपुर – सांसद खेल महोत्सव के तहत हुई कई प्रतियोगियों , केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान एवं सांसद अनीता चौहान ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – पढ़ाई के साथ खेल एक महत्वपूर्ण हिस्सा है,जो फिट इंडिया के साथ अपनी प्रतिभा का मंच है , अभी हमारे सामने कीर्ति गौड उदाहरण है, जिसने मध्यप्रदेश का नाम रोशन करते हुए  विश्व महिला कप में बेहतरीन प्रदर्शन कर देश को जीत दिलवाई। मध्यप्रदेश सरकार ने खेल में उनकी प्रतिभा को सम्मान। देते हुए 1 करोड़ रुपए इनाम दिया , ऐसे ही आप भी नाम रोशन कर सकते हैं, इनाम पा सकते हैं। यह बात कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह जी चौहान ने सांसद खेल महोत्सव के समापन के दौरान कही , प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलें इंडिया’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के आह्वान के को मूर्त रुप देते हुए आलीराजपुर में “सांसद खेल महोत्सव 2025” का आयोजन किया जा रहा है , जिसके चलते आज सोंडवा, आलीराजपुर ग्रामीण एवं आलीराजपुर नगर मंडल के सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ , सोंडवा में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह जी चौहान ने किया जहां जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरी खरत , भाजपा महामंत्री रिंकेश तंवर , जनपद पंचायत उपाध्यक्ष विक्रम भयड़िया , सोंडवा मंडल अध्यक्ष प्रदीप सोलंकी , उमराली मंडल अध्यक्ष नानसिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूर थे , वही आलीराजपुर मंडल एवं आलीराजपुर ग्रामीण मंडल के संयुक्त खेल महोत्सव का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संतोष मकू जी परवाल द्वारा खेल परिसर में किया गया , इस दौरान उनके साथ मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी , वरिष्ठ प्रताप सिसोदिया, चिराग थेपड़िया , मनोज उपाध्याय , अंतिम राठौड़ सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे ।

फोटो 2

मंत्री एवं सांसद पहुंचे समापन पर सांसद खेल महोत्सव के समापन कार्यक्रम में दौरान कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह जी चौहान , सांसद श्रीमती अनिता चौहान , भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल , विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश सस्तिया आदि खेल परिसर पहुंचे , सांसद श्रीमती अनिता चौहान ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव एक बड़ी खेल प्रतियोगिता है जो स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने , युवाओं को फिट रहने और मनोरंजन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है , प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर सांसद खेल महोत्सव, गांवों, विधानसभाओं और लोकसभा क्षेत्रों में आयोजित हो रहा है , जनप्रतिनिधियों ने युवाओं को खेल के प्रति सजग करने के साथ आत्मनिर्भर बनने एवं अपनी मेहनत लगन से अपना , परिवार गांव एवं जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया , खेल महोत्सव के दौरान बालक एवं बालिकाओं की 100 मीटर, 400 मीटर, कबड्डी, खोखो सहित कई प्रतियोगियों हुई, जिसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।

पुरस्कार वितरण के साथ इनाम की घोषणा :- सांसद खेल महोत्सव के दौरान प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार पाने वाले सभी खिलाड़ियों को नगद पारितोषित दिया गया। इसी के साथ खेल परिसर के नेशनल एथलेटिस्थ के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रदर्शन देने हरियाणा एवं लखनऊ जाने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया। कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान ने इन राष्ट्रीय खेलो में हिस्सा लेने जा रहे विद्यार्थियों का प्रोत्साहन बढ़ते हुए कहा कि जो विद्यार्थी जीत का आएगा , मंत्री जी द्वारा 21000 रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top