• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – सांसद अनीता नागरसिंह चौहान के नेतृत्व मे सरदार @150 यूनिटी मार्च के तहत निकली जिला स्तरीय एकता यात्रा , जगह जगह हुआ भव्य स्वागत ।

आलीराजपुर – सांसद अनीता नागरसिंह चौहान के नेतृत्व मे सरदार @150 यूनिटी मार्च के तहत निकली जिला स्तरीय एकता यात्रा , जगह जगह हुआ भव्य स्वागत ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – देश को एकता के बंधन में बंधने वाले लौहपुरुष के नाम से खयात्मान सरदार वल्लभभाई पटेल जी के 150 वे जन्मदिवस के अवसर पर आलीराजपुर में “सरदार @ 150 यूनिटी मार्च” जिला स्तरीय एकता यात्रा का आयोजन भारत सरकार के मेरा युवा भारत विभाग द्वारा सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह जी चौहान के नेतृत्व में किया गया , जिसमें सैकड़ों भाजपा पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओं , विद्यार्थियों एवं महिलाओं ने हिस्सा लिया , एकता यात्रा का शुभारंभ जोबट विधानसभा के ग्राम रामसिंह की चौकी स्थित रावत कुलदेवी मंदिर से हुआ , जहां अतिथियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल को पूजन एवं माल्यार्पण किया , मंत्री ने पटेल के जीवन पर डाला प्रकाश – सांसद ने दिलवाई शपथ , कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल जी को लौह पुरुष कहा जाता है, लेकिन उनके व्यक्तित्व की असली शक्ति केवल लौह जैसी दृढ़ इच्छाशक्ति नहीं थी , बल्कि उनका अडिग विश्वास था “भारत एक है, भारत अखंड है, और भारत सदा-सर्वदा अखंड रहेगा, यह वही विश्वास है जिसे आज विकसित भारत 2047 के संकल्प के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आगे बढ़ा रहे हैं, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन भागीदारी से राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरित होकर युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से पुरे देश के हर जिले में सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150 वे जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सरदार @ 150 यूनिटी मार्च पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके बाद उपस्थित सभी लोगों को सांसद श्रीमति अनिता चौहान द्वारा एकता की शपथ दिलवाई गई ।

फोटो 2

रामसिंह की चौकी से नगर होते हुए कानपुर माताजी मंदिर पहुंची यात्रा , शपथ पश्चात कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद श्रीमती अनिता चौहान ने यात्रा को हरी झंडी देखा कर यात्रा को आगे बढ़ाया , इस सरदार 150 यूनिटी मार्च पद यात्रा ने कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान, सांसद श्रीमती अनिता चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मकू परवाल , सरदार @150 यात्रा के जिला संयोजक एवं भाजपा जिला महामंत्री रिंकेश तंवर , सरदार @150 यात्रा के जिला सह संयोजक विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता, सह संयोजक एवं जिला मंत्री रितेश डावर , संतोष थेपड़िया , हितेंद्र शर्मा , बरझर से धन्नालाल सिसोदिया , लालसिंह जी , सरपंच महेश भूरिया , ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश सस्तिया , नगर मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी , युवा नेता हर्षजीत नागरसिंह चौहान , रामसिंह चौकी सरपंच अनूप डावर , राजू चौहान , वरिष्ठ दशरथ चंदेल , प्रताप सिसोदिया, मनोज उपाध्याय , अंतिम राठौड़ , दीपक परिहार , चिराग थेपड़िया सहित कई जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में हुआ। जहां से यात्रा कलेक्टर कार्यालय होते हुए भगवान बिरसा मुंडा एवं छींतू किराड़ की प्रतिमा स्थल पहुंच कर मूर्ति को माल्यार्पण किया , यहां स्कूल के छोटे छोटे बच्चों ने यात्रा का स्वागत किया ।

फोटो 3

नगर में हुआ जगह जगह भव्य स्वागत , सरदार @150 एकता यात्रा टंट्या मामा चौराहे पहुंची, जहा टंट्या मामा को माल्यार्पण कर पद यात्रा ने नगर में प्रवेश कर रामदेव मंदिर, पोस्ट ऑफिस चौराहा, एमजी रोड होते हुए बस स्टेंड पहुंची , इस इस दौरान दाहोद रोड राही परिवार , रामदेव मंदिर समिति, लोहार समाज, पंचेश्वर रामायण मंडल , आचार्य मंदिर समिति , माहेश्वरी समाज , चालक परीचालक संघ सहित कई समितियों एवं समाजों ने विभिन्न स्थानों पर यात्रा पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया ।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी जुड़ता गया कारवां यात्रा नगर के बस स्टैंड होते हुए सेमलपार्टी से घोघस , रोड़धा होते हुए कानपुर माताजी मंदिर पहुंचे। इस दौरान उदयगढ़ से भाजपा जिला महामंत्री राजू मुवेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयपाल खरत , पूर्व जिला पंचायत सदस्य मांगीलाल रावत , महेश भिंडे , कट्ठीवाड़ा मंडल अध्यक्ष जयराज जाधव, चांदपुर से रोशन पचाया रोड़धा सरपंच निरंजन पटेल , महिला मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रेशमा भिंडे सहित महिलाएं , जनप्रतिनिधि जुड़ते गए। यात्रा का ग्रामीण क्षेत्र में भी कई ग्रामीणों ने यात्रा का भव्य स्वागत कर किया। एकता यात्रा के दौरान ग्राम रोड़धा में वृक्षारोपण भी किया गया , कानपुर माताजी मंदिर में की आरती रामसिंह की चौकी से शुरू हुई सरदार @150 यूनिटी मार्च पद यात्रा , लगभग 15 किमी चलते हुए कानपुर पहुंची , जहां समापन के दौरान कानपुर स्थित प्राचीन कालका माताजी मंदिर में आरती कर समापन सम्मेलन हुआ , जिसमें सांसद श्रीमती चौहान ने एकता और अखंडता बनाए रखने का आव्हान कर आत्मनिर्भर ग्राम बना कर आत्मनिर्भर जिला बनाने की बात कही, वही कैबिनेट मंत्री श्री चौहान ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाल उनके संघर्ष से सभी को अवगत करवाया , मंत्री चौहान ने कहा कि केंद्र ओर राज्य की सरकार निरंतर जनहितैषी कार्य कर रही हैं, जो किसान कल्याण, गरीब कल्याण से लेकर हर जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है , कार्यक्रम का संचालन यात्रा के जिला सह संयोजक एवं विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने किया, वही आभार मेरा युवा भारत विभाग की जिला युवा अधिकारी प्रीति पंघाल ने व्यक्त किया , उक्त जानकारी मेरा युवा भारत विभाग की जिला युवा अधिकारी प्रीति पंघाल द्वारा दी गई ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top