• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्‍टर नीतू माथुर एवं एसडीएम निधि मिश्रा ने (SIR) अभियान के तहत शत प्रतिशत कार्य करने के लिए , बीएलओ चौगड का किया सम्मान ।

आलीराजपुर – कलेक्‍टर नीतू माथुर एवं एसडीएम निधि मिश्रा ने (SIR) अभियान के तहत शत प्रतिशत कार्य करने के लिए , बीएलओ चौगड का किया सम्मान ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – कलेक्‍टर श्रीमती नीतू माथुर ने जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत जोबट विधानसभा 192 क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 49 के बीएलओं श्री मनोज चौगड द्वारा शत प्रतिशत गणना पत्रक का डिजिटाइजेशन करने पर उनका सम्मान किया  , इस दौरान कलेक्टर माथुर ने उनसे चर्चा कर इस कार्य पूरा करने में उनके अनुभव की जानकारी ली , चौगड ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद नगर का ग्राम बीना दूरस्थ क्षेत्र में है जहां उन्होंने 8 सौ से अधिक मतदाताओं  के घर घर जाकर सत्यापन किया , सत्यापन के दौरान कई ग्रामीणों के  पलायन करने की जानकारी मिली , उन्होंने पलायन पर गए नागरिकों से फोन पर चर्चा कर जानकारी एकत्रित की साथ की गणना पत्र में चाही गई जानकारी को क्रमवार अंकित किया , इस दौरान जमीनी अमला जैसे सचिव , चौकीदार आदि ने भी उनके सहयोग कर शत प्रतिशत गणना पत्रक का डिजिटाइजेशन में सहायता की , इस दौरान कलेक्टर माथुर ने फुल गुच्छ देकर उनका सम्मान किया साथ ही अनुविभागीय अधिकारी सुश्री निधि मिश्रा को निर्देशित करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में बेहतर कार्य करने के लिए श्री चौगड का नाम निर्वाचन आयोग को भी प्रस्तावित करें ताकि उन्हें राज्‍य स्‍तर पर सम्मान किया जा सके , कलेक्टर माथुर द्वारा बताया गया कि जिले के प्रथम  श्री चौगड प्रथम ऐसे बीएलओं है और  जिन्‍होने समय सीमा के पूर्व अपना एसआईआर के कार्य में शत प्रतिशत किया है अन्‍य बीएलओं को भी इनसे प्रेरणा लेकर अपने अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए साथ ही इस तरह समस्त बीएलओ का क्रमवार सम्मान जिला स्‍तर पर किया जाएगा ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top