• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – नानपुर क्षेत्र मे लालच देकर करवाया जा रहा था अवैध धर्मांतरण , हिंदू संगठनों के विरोध के बाद , दो आरोपियों पर कई धाराओं मे एफआईआर दर्ज ।

आलीराजपुर – नानपुर क्षेत्र मे लालच देकर करवाया जा रहा था अवैध धर्मांतरण , हिंदू संगठनों के विरोध के बाद , दो आरोपियों पर कई धाराओं मे एफआईआर दर्ज ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
वीडियो

आलीराजपुर – नानपुर थाना क्षेत्र के एक मकान में चल रहे अवैध धर्मानांतरण का मामला समाने आया , जहाँ एक मकान मे 50 से अधिक महिलाओं के धर्मांतरण करवाया जा रहा था , जानकारी अनुसार नानपुर के एक मकान मे 50 से ज्यादा महिलाओ को एकत्रित कर ईसाई धर्म की प्रार्थना करवाई जा रही थी , जैसे ही इस मामले की सुचना संघ , जनजाति विकास मंच , हिंदू युवा जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओ को प्रमुखो को लगी तो सभी उस स्थान पर एकत्रित हुए एवं अवैध रूप से चल रहे धर्मानांतरण का विरोध किया , ज़ब वहा मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ कि गईं तो उन्होने बताया की धर्मांतरण की आड़ में उनसे लाखों रुपए की ठगी की जा रही थी , वहा मौजूद हिंदू संगठनों के प्रमुख और कार्यकताओं ने पुलिस को इस मामले की सुचना दी और वहा बुलवाया , हिंदू संगठनों द्वारा इस मामले को लेकर तीखा आक्रोश देखने को मिला , मामला सामने आते ही सैकड़ों लोगो नानपुर थाने पहुंच गए और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया एवं लोगों ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की , वहा धर्मान्तरित हो रही महिलाओ का कहना है कि उन्हें लालच देकर बहकाया गया था , प्रदर्शन के दौरान हिंदू संगठनों के प्रमुखो ने विरोध के दौरान यह स्पष्ट किया कि ऐसी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा एवं आरोपियों पर तत्काल कार्यवाही की मांग की , कार्यवाही की मांग और विरोध के बाद नानपुर थाना पुलिस ने आरोपी तेरसिंह अवासया एवं परमबाई अवास्या पर भारतीय धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 5 और बीएनएस की धारा 299 , 196 / 1 एवं 351 / 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top