संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

आलीराजपुर – मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के 20 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीतू माथुर द्वारा कलेक्टर कार्यालय में सम्मानित किया गया , सभी बीएलओ को शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने, समयबद्धता और समर्पित सेवाओं के लिए प्रशस्तिपत्र , शाल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

सम्मानित बीएलओ में झड़ोली मतदान केंद्र की महिला बीएलओ श्रीमती सुनीता राठौड़ भी शामिल रहीं , उन्होंने अपने बूथ का कार्य शत-प्रतिशत पूरा किया , उनकी सराहना करते हुए कलेक्टर नीतू माथुर ने कहा कि आपने नारी सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया है , इसी तरह अपनी लगन से कार्य करते रहें और अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरित करें , साथ ही उन्होने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 191 आलीराजपुर के मतदान केन्द्र सामरा के बीएलओ श्री पिन्टु बामनिया , म . कें . पिपरिया के बीएलओ श्री तेरसिंह तोमर , म.कें. मेहणी के बीएलओ श्री भेरमसिंह ओहरिया , म.कें. उमराली के बीएलओ श्री विकास राठौड़, म.कें. धनपुरके बीएलओ श्री इडलसिंह चौहान , म.कें. छोटी वेगलगांव के बीएलओ श्री खुमानसिंह सोलंकी , म.कें.चिखोड़ा के बीएलओ श्री खुमानसिंह तोमर, म.कें. बेजड़ा के बीएलओ श्री रामसिंह डोडवा, म.कें. भीमबयड़ा के बीएलओ श्री तेरसिंह चौहान , म.कें. लोढ़नी के बीएलओ श्री बालुसिंह डावर, म.कें.राक्साला के बीएलओ श्री कमलेश डुडवे , म.कें. मयाला के बीएलओ श्री गुलाबसिंह चौहान एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 192 जोबट के मतदान केन्द्र अंधाझीरी के बीएलओ श्री प्रवीण तोमर , म.कें.झोलिया के बीएलओ श्री रियाज मोहम्मद, म.कें.बीना के बीएलओ श्री मनोज चंगोड़, म.कें.धामन्दा के बीएलओ श्री शंकरसिंह भयड़ीया,म.कें. टेमाची के बीएलओ श्री छगन कनेश, म.कें.कांटी के बीएलओ श्री रमेश चौहान, म.कें.खारी के बीएलओ श्री जुवानसिंह चौहान सहित कुल 20 बीएलओ को सम्मानित किया गया , इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नीतू माथुर ने सभी बीएलओ की मेहनत और योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी कर्मठता और लगन के कारण जिले में पुनरीक्षण कार्य सुचारू रूप से प्रगति पर है , उन्होंने अन्य बीएलओ से भी अपेक्षा की कि वे समर्पण के साथ निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करेंगे , साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को इसी तरह सम्मानित किया जाएगा ।





